1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. अंधविश्वास का खौफनाक अंत! तांत्रिक के चक्कर में बेटे ने की पिता और पत्नी की निर्मम हत्या, मंदिर में काटा सिर

अंधविश्वास का खौफनाक अंत! तांत्रिक के चक्कर में बेटे ने की पिता और पत्नी की निर्मम हत्या, मंदिर में काटा सिर

पश्चिम बंगाल के लाल बाबा मनाचर इलाके में अंधविश्वास के चलते हुए एक डबल मर्डर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। एक युवक पर अपनी ही पत्नी और बुजुर्ग पिता की निर्ममता से हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तांत्रिक के चक्कर में बेटे ने की पत्नी-पिता की हत्या- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV तांत्रिक के चक्कर में बेटे ने की पत्नी-पिता की हत्या

पश्चिम बंगाल के सोनामुखी के बांकुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अंधविश्वास के कारण अपने पिता और पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने कटे हुए शरीर के अंगों को मंदिर के ऊपर रख दिया। इस घटना से कांकसा और बांकुरा जिलों की सीमा पर दामोदर नदी के चर से सटे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक तांत्रिक के कहने पर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे तांत्रिक का हाथ था या नहीं।

मृतकों की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह घटना दामोदर नदी के चर में स्थित 'लाल बाबा मनाचर' इलाके में हुई। महिला की पहचान 39 वर्षीय रुम्पा चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक आरोपी के पिता राजेंद्र चौधरी हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी। आरोपी युवक का नाम मंगल चौधरी है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मंगल चौधरी और उसकी पत्नी रोजाना एक मंदिर में पूजा करते थे। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया है कि एक तांत्रिक अक्सर उनके घर आता था। उनका अंदाजा है कि यह भयानक घटना किसी तांत्रिक के उकसाने या अंधविश्वास के असर में हुई होगी। हालांकि, इस दावे में कितनी सच्चाई है, इसकी अभी जांच होनी बाकी है।

मंदिर के ऊपर रखे गए शरीर के कटे अंग

स्थानीय सूत्रों ने यह भी बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसके कटे हुए शरीर के अंगों को मंदिर के ऊपर रख दिया गया था। इस घटना से इलाके में दहशत और गुस्सा है। सूचना मिलने पर बांकुरा जिले के सोनामुखी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके थाने ले गई। इसके अलावा, दोनों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस जांच के घेरे में कई अनसुलझे सवाल

यह डबल मर्डर क्यों हुआ? क्या सच में तांत्रिक ने उकसाया था? या इसके पीछे कोई और वजह है? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने के लिए जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दामोदर चार में हुए इस डबल मर्डर के आरोपों से कांकसा और बांकुरा से सटे इलाकों में बहुत ज्यादा हलचल मच गई है।  इलाके के लोग अब पुलिस जांच की हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

( रिपोर्ट- अनिर्बान)

ये भी पढ़ें-

हड्डियां टूटकर फेफड़ों में घुसीं, कोलकाता दुर्गा पंडाल भगदड़ में हई मौतों की भयावह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने