पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बंगाल में सत्ता का परिवर्तन हो गया है। बीजेपी ने रिकॉर्ड सीटों से जीत हासिल की है। बंगाल की हुगली जिले की उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार दीपांनजन चक्रवर्ती की जीत हुई है। बीजेपी के उम्मीदवार को 80612 वोट मिले हैं। टीएमसे के उम्मीदवार को 70197 वोट मिले हैं। इस सीट पर हार-जीत का अंतर 10415 वोटों का रहा है।
इस सीट से ये रहे उम्मीदवार
उत्तरपाड़ा सीट से टीएमसी ने सिर्सान्या बंद्योपाध्याय, सीपीआई(एम) से मीनाक्षी मुखर्जी, बीजेपी ने दिपांजन चक्रवर्ती और कांग्रेस से सुब्रत मुखोपाध्याय चुनावी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को काफी दिलचस्प माना जा रहा है, खासकर, टीएमसी, बीजेपी और वाम मोर्चा के बीच सीधी टक्कर की चर्चा है।
पिछली बार टीएमसी ने दर्ज की थी जीत
पिछले बार के चुनावी नतीजों पर नजर डालें तो उत्तरपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी की कंचन मलिक को 93,878 वोट मिले थे। बीजेपी के प्रबीर कुमार घोषाल दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें सिर्फ 57,889 वोट मिले थे। सीपीआईएम के रजत बनर्जी को 42,718 वोट मिले थे। पिछली बार इस सीट पर जीत का अंतर लगभग 35,989 वोट का था।