1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. "हम ममता बनर्जी से कहेंगे कि वे न्यू दीघा में बने मंदिर में जाएं और वहां हरि का नाम जपें", हुमायूं कबीर का तंज

"हम ममता बनर्जी से कहेंगे कि वे न्यू दीघा में बने मंदिर में जाएं और वहां हरि का नाम जपें", हुमायूं कबीर का तंज

पश्चिम बंगाल में मिली बड़ी हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। अब नवनिर्वाचित विधायक हुमायूं कबीर ने ममता पर तंज कसा है और कहा है, उन्हें दीघा मंदिर में जाकर हरि का नाम जपना चाहिए।

हुमायूं कबीर का तंज- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO हुमायूं कबीर का तंज

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: एजेयूपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक हुमायूं कबीर ने तृणमूल कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव हार चुकीं सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा है। कबीर ने कहा,  "हम ममता बनर्जी से कहेंगे कि वे न्यू दीघा में बने मंदिर में जाएं और वहां हरि का नाम जपें।" बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासत का रंग पूरी तरह से बदल गया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है और सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है। सियासत में आए इस बदलाव  के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

हुमायूं कबीर का बड़ा बयान-मैं विपक्ष में बैठूंगा

इसी बीच, नवनिर्वाचित विधायक आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने बड़ी बात कही है और साफ कर दिया है कि वे सत्ता के साथ नहीं, बल्कि विपक्ष में बैठकर काम करेंगे। हुमायूं कबीर ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी को काफी सीटें मिली हैं और अब वही पार्टी सरकार बनाएगी। ऐसे में हमारा फैसला है कि हम विपक्ष में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि अपने जिले और इलाके के लोगों के लिए काम करना है।

दो दो सीटों पर चुनाव जीते कबीर

हुमायूं कबीर ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। रेजीनगर सीट पर उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी बापन घोष को हराया, जबकि नौदा सीट पर भी कबीर ने बीजेपी के राणा मंडल को हराया। कबीर ने अपनी इस जीत को अल्पसंख्यकों के साथ हुए अन्याय का जवाब बताया और कहा कि उनकी पार्टी महज चार महीने पहले बनी थी, इसलिए यह जनादेश और भी खास है। हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर 2025 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की 33वीं बरसी के दिन मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में मस्जिद की आधारशिला रखी थी और इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था। 

ये भी पढ़ें:
'मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, वे अब मुझे बर्खास्त कर दें', ममता ने फिर दोहराया, बैठक से विधायक हुए गायब

बंगाल चुनाव के बाद हिंसा में दो लोगों की मौत, आसनसोल-कूचबिहार में सबसे ज्यादा घटनाएं, DGP ने शांति की अपील की