A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बैरकपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बैरकपुर सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें सियासी समीकरण

West Bengal Assembly Election 2026: बैरकपुर विधानसभा सीट पर इस बार टीएमसी और बीजेपी में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ चुनावों में दोनों दलों के बीच हार और जीत का अंतर कम होता जा रहा है।

Barrackpur Assembly Seat - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बैरकपुर विधानसभा सीट

West Bengal Assembly Election 2026: बैरकपुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सीटों में एक अहम सीट है। यह पश्चिम बंगाल विधानसभा का 108 वां निर्वाचन क्षेत्र है। यह राज्य की हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक है। यहां का सियासी समीकरण औद्योगिक बेल्ट, भाषाई विविधता और बाहुबल की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमता है । मौजूदा समय में यह सीट टीएमसी के पास है। 2021 के चुनावों में टीएमसी उम्मीदवार राज चक्रवर्ती को इस सीट से जीत हासिल हुई थी। 

बैरकपुर का इतिहास 

बैरकपुर शुरुआती ब्रिटिश कैंटोनेमेंट में से एक था और 1857 के विद्रोह का केंद्र बिंदु भी था। यह कोलकाता सेकरीब 25 किमी की दूरी पर स्थित है।  बैरकपुर विधानसभा सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2011 में इस सीट पर पहला विधानसभा चुनाव हुआ था। शुरुआत से ही तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। 2011 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर शैलभद्र दत्ता ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीएम के मधुसूदन सामंत को 36,123 वोटों से हरा दिया था। 

राजनीतिक समीकरण

बैरकपुर विधानसभा सीटपर करीब 35 से 40 प्रतिशत वोटर हिंदी भाषी (मूल रूप से बिहार और यूपी के)हैं। यह एक इंडस्ट्रीयल क्षेत्र है इसलिए यहां श्रमिक संगठनों का दबदबा रहता है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच है। इस बार कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। हाल के नतीजों में टीएमसी और बीजेपी के बीच हार और जीत का अंतर कम होता जा रहा है। इस बाक के चुनाव में टीएमसी अपने विकास कार्यों और बंगाली पहचाने के कार्ड पर चुनाव जीतने की कोशिश करेगी वहीं बीजेपी राष्ट्रवाद के नारे के जरिए यहां सेंध लगाने की कोशिश करेगी।

2021 के चुनाव नतीजे

2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार राज चक्रवर्ती ने जीत हासिल की थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के चंद्रमणि शुक्ला को हराया था। राज चक्रवर्ती को कुल 68,887 वोट मिले थे जबकि चंद्रमणि शुक्ला को कुल 59,665  वोट मिले थे। वहीं सीपीआईएम देबाशीष भौमिक को कुल 13,540 वोट हासिल हुए थे। हार और जीत का अंतर 9,222 वोटों का रहा। 

2016 के चुनाव नतीजे

2016 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के शीलभद्र दत्ता ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीआईएम के देबाशीष भौमिक को 7,319 वोटों से हराया था। शीलभद्र दत्ता को कुल 63,515 वोट मिले थे जबकि देबाशीष भौमिक को कुल 56,196 वोट हासिल हुए थे। वहीं बीजेपी के अमितव राय तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्हें 15,310 वोट मिले थे।