A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Chandannagar Assembly Election: पश्चिम बंगाल की चंदननगर सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सियासी समीकरण

Chandannagar Assembly Election: पश्चिम बंगाल की चंदननगर सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सियासी समीकरण

Chandannagar Assembly Election: पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राज्य की चर्चित चंदननगर सीट पर क्या है सियासी समीकरण।

Chandannagar Assembly Election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चंदननगर विधानसभा चुनाव।

Chandannagar Assembly Election: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जारी हैं। बता दें कि राज्य में अप्रैल महीने में चुनाव कराए जाने की संभावना है। निर्वाचन आयोग द्वारा अगले कुछ दिन में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर कर अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। चुनाव में सभी राजनीतिक दलों की नजर राज्य की प्रमुख विधानसभा सीटों पर भी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राज्य की चंदननगर सीट पर क्या है सियासी समीकरण।

चंदननगर सीट के बारे में जानिए

चंदननगर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक है और काफी चर्चित सीट मानी जाती रही है। बता दें कि इस सीट पर प्रमुख राजनीतिक दल टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस और वाम दल हैं। चंदननगर विधानसभा सीट का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 189 है और हुगली जिले और हुगली विधानसभा सीट के तहत आती है।

चंदननगर में कितने वोटर्स हैं?

आपको बता दें कि चंदननगर एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है जो कि एससी या एसटी के लिए आरक्षित नहीं है। इस सीट से वर्तमान समय में तृणमूल कांग्रेस के इंद्रनील सेन विधायक हैं। उन्होंने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दीपंजन कुमार गुहा को 31,029 वोटों से हराया था। 2021 में इस सीट पर वोटर टर्नआउट 79.40 प्रतिशत रहा था। जानकारी के मुताबिक, चंदननगर सीट पर वोटर्स की संख्या 207,932 है।

बीते चुनाव के विजेता

  • 1957- हिरेंद्र कुमार चट्टोपाध्याय- स्वतंत्र उम्मीदवार
  • 1962 से 1982 तक भबानी मुखर्जी- CPI/CPIM
  • 1987- संध्या चट्टोपाध्याय-CPIM
  • 1991- संध्या चट्टोपाध्याय-CPIM
  • 1996 - कमल मुखर्जी- कांग्रेस
  • 2001- कमल मुखर्जी- कांग्रेस
  • 2006- सिबाप्रसाद बंदोपाध्याय - CPIM
  • 2011- अशोक कुमार शॉ- टीएमसी
  • 2016- इंद्रनील सेन- टीएमसी
  • 2021- इंद्रनील सेन- टीएमसी

ये भी पढ़ें- West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी बाघमुंडी सीट? जानें किसका है दबदबा, क्या कहता है समीकरण

West Bengal Assembly Elections 2026: किसके पाले में जाएगी एगरा सीट? जानें किसका है दबदबा, क्या कहता है समीकरण