1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: नैहाटी सीट पर फिर टीएमसी जीतेगी या खिलेगा 'कमल'? जानें सियासी समीकरण

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: नैहाटी सीट पर फिर टीएमसी जीतेगी या खिलेगा 'कमल'? जानें सियासी समीकरण

West Bengal Assembly Election 2026: नैहाटी विधानसभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला होने के आसार हैं। यह सीट टीएमसी का गढ़ मानी जाती है लेकिन पिछले चुनाव में बीजेपी ने कड़ी टक्कर दी थी।

Naihati Assembly Seat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नैहाटी विधानसभा सीट

West Bengal Assembly Election 2026: नैहाटी विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से एक अहम सीट है। इस विधानसभा सीट का नंबर 104 है। यह सीट सामान्य वर्ग के अंतर्गत आती है।  नैहाटी विधानसभा सीट बैरकपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। मौजूदा समय में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है।

सियासी समीकरण

पश्चिम बंगाल की राजनीति में नैहाटी की सीट अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील सीट मानी जाती है। यह सीट बैरकपुर औद्योगिक बेल्ट का हिस्सा है और यहां का चुनावी मिजाज राज्य की सत्ता की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता है। यहां जूट मिलों में काम करने वाले मजदूरों का एक बड़ा वर्ग चुनाव रिजल्ट को प्रभावित करता है। नैहाटी की सीट टीएमसी का मजबूत गढ़ है। 2026 के चुनाव में इस सीट पर टीएमसी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। मौजूदा विधायक पार्थ भौमिक ममता के बेहद करीबी नेताओं में गिने जाते हैं।

2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2021 के विधानसभा चुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ भौमिक ने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के फाल्गुनी पात्रा को 18,855 वोटों से हरा दिया था। पार्थ भौमिक को कुल 92,339 वोट हासिल हुए थे जबकि फाल्गुनी पात्रा को 73,484 वोट मिले थे। वहीं सीपीआईएम के इंद्रजीत दत्ता को 13,858 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की बात करें तो पार्थ भौमिक को कुल 50.15 प्रतिशत, फाल्गुनी पात्रा को 39.91 प्रतिशत वोट मिले थे।

2016 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2016 के विधानसभा चुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पार्थ भौमिक ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सीपीआईएम गार्गी चटर्जी को 28,628 वोटों से हरा दिया था। पार्थ भौमिक को कुल 74,057 वोट मिले थे जबकि गार्गी चटर्जी को कुल 45,429 हासिल हुए थे। वहीं बीजेपी की फाल्गुनी पात्रा को 19,972 वोटों से संतोष करना पड़ा था। वोट प्रतिशत की बात करें तो पार्थ भौमिक को 51.5 प्रतिशत और गार्गी चटर्जी को 31.6 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।