A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Tollyganj Assembly Election: पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां देखें कैंडिडेट्स की लिस्ट

Tollyganj Assembly Election: पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां देखें कैंडिडेट्स की लिस्ट

Tollyganj Assembly Election: पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं। आइए जानते हैं कि इस सीट पर किन दलों के बीच मुकाबला है और कौन-कौन हैं उम्मीदवार।

Tollyganj Assembly Election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV टॉलीगंज विधानसभा चुनाव 2026

Tollyganj Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आपको बता दें कि राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का आयोजन दो फेज में कराया जाना है। पहले फेज के लिए वोटिंग 23 अप्रैल को होगी तो वहीं दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को कराई जाएगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की निगाहें राज्य की प्रमुख सीटों पर भी है। पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज विधानसभा सीट भी इन्हीं में से एक है। आइए जानते हैं कि टॉलीगंज विधानसभा सीट पर कब है चुनाव, यहां उम्मीदवार कौन-कौन हैं और क्या है इस सीट का सियासी समीकरण।

टॉलीगंज के बारे में जानिए

टॉलीगंज विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में एक है और इसका निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 152 है।  ये एक सामान्य श्रेणी की सीट है जो कि SC या ST वर्ग के लिए आरक्षित नहीं है। टॉलीगंज सीट पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत आती है और जादवपुर लोकसभा सीट का हिस्सा है। वर्तमान में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा है और ये सीट पार्टी का गढ़ मानी जाती है। साल 2006 से लेकर अब तक अरूप बिस्वास इस सीट से लगातार चुनाव जीत रहे हैं।

टॉलीगंज का समीकरण

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में आयोजित हुए विधानसभा चुनाव के दौरान टॉलीगंज विधानसभा क्षेत्र में वोटर्स की संख्या 2,69,713 थी। इनमें से 1,31,627 पुरुष और 1,38,078 महिला मतदाता थीं। आठ वोटर्स तीसरे लिंग के थे। इस निर्वाचन क्षेत्र में 1,889 डाक मत डाले गए। 2021 में टॉलीगंज में सर्विस वोटर्स की संख्या 131 थी।

कौन-कौन हैं उम्मीदवार?

टॉलीगंज निर्वाचन क्षेत्र में वैसे तो कई राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं लेकिन यहां मुख्य रूप से मुकाबला 4 दलों- तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), CPIM और कांग्रेस के बीच है। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से अरूप विश्वास को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा की ओर से पापिया डे अधिकारी चुनाव लड़ रही हैं। तो वहीं, CPIM की ओर से पार्थ प्रतिम विश्वास और कांग्रेस की ओर से मानस सिन्हा रॉय चुनाव लड़ रहे हैं।

टॉलीगंज में कब है चुनाव?

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, टॉलीगंज सीट पर चुनाव पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में होंगे। टॉलीगंज सीट पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं, चुनाव का परिणाम राज्य की सभी 294 सीटों के साथ 4 मई को जारी किए जाएंगे।

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टॉलीगंज विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अरूप बिस्वास ने जीत हासिल की थी। उन्होंने चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को हराया था। अरूप बिस्वास को चुनाव में 1,01,440 यानी 51.4 फीसदी वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को 51,360 यानी 26.02 प्रतिशत वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर CPIM के देबदूत घोष रहे थे जिन्हें 40,597 यानी 20.57 प्रतिशत वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें- Sabang Assembly Elections 2026: बंगाल की सबंग सीट कौन जीतेगा? BJP के अमल कुमार पांडा, TMC के मानस रंजन भुनिया के बीच कड़ा मुकाबला

Siliguri Assembly Elections 2026: बंगाल के सिलीगुड़ी में BJP बचा पाएगी अपना गढ़ या दीदी का दांव पड़ेगा भारी?