1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. 'अंबेडकर का किया अपमान, कांग्रेस और TMC ने SC-ST के लिए नहीं किया काम', पश्चिमी मेदिनीपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ

'अंबेडकर का किया अपमान, कांग्रेस और TMC ने SC-ST के लिए नहीं किया काम', पश्चिमी मेदिनीपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ टीएमसी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि इन दलों अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए कुछ नही किया। इन्होंने बाबा साहब का भी अपमान किया।

Yogi Adityanath, CM UP- India TV Hindi
Image Source : PTI योगी आदित्यनाथ, सीएम, यूपी

पश्चिमी मेदिनीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पश्चिमी मेदिनीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने, टीएमसी ने, एंडी गठबंधन ने भारत के अंदर 60 वर्ष से अधिक समय तक शासन किया। लेकिन अनुसूचित जाति और जनजाति के बारे में इनके पास कोई भी कोई भी इनके पास, कोई भी इनके पास अपना कोई एजेंडा नहीं था।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा-' इन लोगों ने जनजाति के बारे में, अनुसूचित जाति के बारे में कभी नहीं सोचा। लेकिन ये लोग ये लोग बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करते हैं। ये लोग राष्ट्रपति के बंगाल आगमन के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके उन्हें अपमानित करने का काम करते हैं। भारत की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।'

महिला आरक्षण बिल का किया उल्लेख

सीएम योगी ने आगे कहा कि आपने देखा होगा संसद सत्र के दौरान। कैसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जिसे प्रधानमंत्री मोदी जी 2029 में लागू करना चाहते थे, इन दलों ने उस संशोधन को पारित नहीं होने दिया। ये चीजें दिखाती हैं कि आधी आबादी का अपमान करना, नौजवानों का अपमान करना, अन्नदाता किसानों का अपमान करना और गरीबों का अपमान करना इनकी फितरत बन चुकी है। लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है। अब वह इस प्रकार की भ्रष्टाचार और कदाचार में लिप्त सरकारों को स्वीकार नहीं करेगी।

गाय कटने नहीं देंगे, हिंदू को बंटने नहीं देंगे

सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी गोहत्या नहीं रोक सकती, माफिया पर लगाम नहीं लगा सकती। उन्होंने कहा कि यो लोग सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग लगाने का काम भी नहीं करने दे रहे ये लोग। उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं -खेला होबे, मैं कहता हूं कि ए बार खेला बंद, उन्नयन शुरू। बंगाल में गाय कटने नहीं देंगे, हिंदू को बंटने नहीं देंगे।

बता दें कि अपनी जनसभाओं में योगी आदित्यनाथ मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था के यूपी मॉडल की चर्चा कर रहे हैं और विपक्षी दलों, विशेषकर टीएमसी और इंडिया  गठबंधन पर तीखा प्रहार कर रहे हैं। कल लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर विपक्ष के रुख की कड़ी आलोचना की थी।