A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल चुनाव 2026: फरक्का में कांग्रेस करेगी वापसी या बीजेपी रचेगी इतिहास! जानिए क्या कहते हैं चुनावी आंकड़े

बंगाल चुनाव 2026: फरक्का में कांग्रेस करेगी वापसी या बीजेपी रचेगी इतिहास! जानिए क्या कहते हैं चुनावी आंकड़े

Farakka Assembly Elections 2026: फरक्का में इस बार चुनावी मुकाबला काफी कड़ा देखने को मिल सकता है। कांग्रेस, सीपीआईएम, बीजेपी और टीएमसी यहां की प्रमुख पार्टियां हैं।

फरक्का विधानसभा चुनाव 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फरक्का विधानसभा चुनाव 2026

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम है। फरक्का विधानसभा क्षेत्र में संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जा रहे हैं तो टीएमसी और बीजेपी समेत प्रमुख दलों के नेता भी राजनीतिक कार्यक्रम कर रहे हैं। मौजूदा समय में यह सीट टीएमसी के खाते में है और मनिरुल इस्लाम यहां के विधायक हैं। 2021 में बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। इस साल होने वाले चुनाव में भी बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 

फरक्का के बारे में जानें

फरक्का निर्वाचन क्षेत्र मुर्शिदाबाद जिले में है। फरक्का विधानसभा क्षेत्र मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। इस इलाके में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। 2021 में यहां पर 67 परसेंट वोटर थे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाता भी यहां पर काफी हैं। यह चुनाव क्षेत्र बांग्लादेश के साथ खुली इंटरनेशनल बॉर्डर के पास है। फरक्का की पहचान बैराज, थर्मल पावर स्टेशनों और रेलवे स्टेशन से जुड़ी है। इस इलाके की अर्थव्यवस्था ज़्यादातर खेती पर आधारित है। धान, जूट और सब्ज़ियां यहां की मुख्य फ़सलें हैं। 

 फरक्का सीट का चुनावी इतिहास

फरक्का सीट पर अब तक 17 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेस यह सीट आठ बार जीत चुकी है, जबकि CPI(M) ने छह बार जीत दर्ज की है। फरक्का में CPI(M) ने 1971 से 1991 तक लगातार छह बार जीत हासिल की। ​​इसके बाद कांग्रेस लगातार पांच बार चुनाव जीत चुकी है। 2021 के चुनाव में टीएमसी ने जीत दर्ज की। टीएमसी के मनीरुल इस्लाम ने बीजेपी के हेमंत घोष को 59,945 वोटों के बड़े अंतर से हराया। फरक्का में 2016, 2011, 2006 , 2001 और 1996 में कांग्रेस लगातार चुनाव जीती। 1991, 1987, 1982 और 1977 में सीपीआई एम ने चुनाव जीतने में कामयाब रही थी।