A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: हुमायूं कबीर पर हुआ था हमला? वीडियो देखकर जानें क्या दिया जवाब

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: हुमायूं कबीर पर हुआ था हमला? वीडियो देखकर जानें क्या दिया जवाब

West Bengal Assembly Elections 2026: हुमायूं कबीर पर कथित तौर पर हमला करने वाला युवक उन्हीं के मंच पर नजर आया। हुमायूं ने युवक के खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं कराया है।

 हुमायूं कबीर - India TV Hindi
Image Source : REPORTER हुमायूं कबीर

आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर की सिक्योरिटी में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। गुरुवार रात मुर्शिदाबाद के नावदा विधानसभा इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान हुमायूं कबीर को एक युवक पीछे से पकड़ लिया। कोई बड़ी घटना होने से पहले ही हुमायूं की सिक्योरिटी में लगे गार्ड्स ने 'हमलावर' को हटा दिया। हालांकि, इस घटना में हुमायूं कबीर की तरफ से किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

 पूछताछ के बाद 'हमलावर' को छोड़ा

पता चला है कि हुमायूं कबीर के कहने पर उनकी सिक्योरिटी में लगे गार्ड्स और लोकल थाने की पुलिस ने पूछताछ के बाद 'हमलावर' को छोड़ दिया। इस बीच एक और वीडियो आया है जिसमें कथित हमलावर युवक हुमायूं कबीर के साथ खड़ा है। मंच पर हुमायूं कबीर ने युवक के बारे में भी जनता को बताया। इससे पहले एक वीडियो में युवक हुमायूं कबीर को पीछे से पकड़ता दिख रहा है। दोनों वीडियो एक ही दिन और एक ही रैली का लग रहा है। 

युवक अचानक स्टेज पर कूद गया और हुमायूं कबीर को पकड़ा

हुमायूं गुरुवार रात नोएडा के चांदपुर इलाके में नावदा में 9 नंबर पब्लिक मीटिंग में पहुंचे थे। यह घटना उनके भाषण की शुरुआत में ही हुई। जैसे ही हुमायूं कबीर ने उस भीड़ को संबोधित करना शुरू किया जो लंबे समय से उनका भाषण सुनने का इंतज़ार कर रही थी, एक युवक अचानक स्टेज पर कूद गया और हुमायूं कबीर को पेट से खींचने लगा। बता दें कि आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुर्शिदाबाद जिले की दो विधानसभा सीटों - नावदा और रेजिनगर - से चुनाव लड़ रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

टीएमसी ने हुमायूं कबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

वहीं, टीएमसी ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कबीर पर TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी और अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयान देने का आरोप है। TMC ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वह कबीर को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करे, क्योंकि उन्होंने 'आचार संहिता' (Model Code of Conduct) का गंभीर उल्लंघन किया है।