1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाए गए हॉस्पिटल

पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर रथिंद्र बोस अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाए गए हॉस्पिटल

पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथिंद्र बोस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

रथिंद्र बोस को अस्पताल में कराया गया भर्ती।- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE रथिंद्र बोस को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है। यहां पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर रथिंद्र बोस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रथिंद्र बोस कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। वह गांधी जयंती से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद घर लौटे। इसके बाद उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत महसूस की। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। परिवार का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। अभी भी उनका इलाज चल रहा है और निगरानी में रखा गया है।

बोस को अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के मुताबिक बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रथिंद्र बोस को शुक्रवार रात कोलकाता के पूर्वी इलाके में EM बाईपास के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि राज्य विधानसभा में एक कार्यक्रम से घर लौटने के बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई थी। विधानसभा अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। 

सीने में दर्द की शिकायत

वहीं परिवार के सूत्रों के अनुसार, रथिंद्र बोस शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती और अन्य कार्यक्रमों के सिलसिले में विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने दिन भर में कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया था। घर लौटने के बाद, उन्हें अचानक बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनकी कई मेडिकल जांचें हुईं और अब उनकी हालत स्थिर है।

रथिंद्र बोस का राजनीतिक सफर

बता दें कि रथिंद्र बोस ने 2026 के चुनावों में कूचबिहार दक्षिण सीट से BJP के टिकट पर अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में उन्हें निर्विरोध पश्चिम बंगाल विधानसभा का स्पीकर चुना गया। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहे रथिंद्र बोस सक्रिय राजनीति में आने से पहले कई वर्षों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे थे। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

दुर्गापुर के TMC दफ्तर में बवाल, ताला तोड़कर घुसे लोग तो BJP पर निशाना; BJP विधायक ने कहा आरोप बेबुनियाद