1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल के CM ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जमकर तारीफ की, गंगा सागर को रेलवे मैप में जोड़ने की बात उठाई

पश्चिम बंगाल के CM ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जमकर तारीफ की, गंगा सागर को रेलवे मैप में जोड़ने की बात उठाई

एक तरफ पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जमकर तारीफ की तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने गंगा सागर का मामला भी उठाया।

West Bengal- India TV Hindi
Image Source : SUVENDU ADHIKARI/FB पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जमकर तारीफ की

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी बातों में नहीं, काम में यकीन रखते हैं। पिछली सरकार के समय में रेलवे का काम रुका हुआ था। इस डबल इंजन सरकार के समय में पश्चिम बंगाल एक विकसित पश्चिम बंगाल और नंबर 1 राज्य बनेगा।"

जमीन से लेकर जमीन तक कानूनी व्यवस्था करेंगे: सीएम शुभेंदु

CM शुभेंदु अधिकारी ने ये भी कहा, "आप आएं और पश्चिम बंगाल में इन्वेस्ट करें। हम जमीन से लेकर जमीन तक कानूनी व्यवस्था करेंगे। यहां और भी रेलवे इंडस्ट्री बनाएं।"

गंगा सागर तक पहुंचने के लिए हमें रेलवे की जरूरत: शुभेंदु

CM शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "गंगा सागर तक पहुंचने के लिए हमें रेलवे की जरूरत है। हम एक पुल बना रहे हैं। मैं अश्विनी वैष्णव से रिक्वेस्ट करूंगा कि वे गंगा सागर को रेलवे मैप में जोड़ें। क्योंकि ये धार्मिक आस्था से जुड़ा हुई जगह है।"

गंगा सागर के बारे में जानिए

गंगा सागर हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है, जहां कपिल मुनि का आश्रम है और यहां हर साल मकर संक्रांति पर गंगासागर मेला लगता है। इस मेले में लाखों की संख्या में लोग पवित्र स्नान के लिए पहुंचते हैं। यहां के लिए कहावत है कि “सब तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार”। गंगा सागर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित है। यहां गंगा नदी (भागीरथी-हुगली शाखा) बंगाल की खाड़ी से मिलती हैं। 

यहां के लिए सीधी ट्रेन नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को यहां पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे मैप में जुड़ने से यहां के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे।

रेलवे की सुविधा अगर होगी तो गंगा सागर के मेले को विस्तार मिलेगा और इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी क्योंकि यहां बड़ी संख्या में विदेशी भी आसानी से पहुंच सकेंगे। मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और द्वीप के समग्र विकास के लिए ये एक महत्वाकांक्षी योजना है। बता दें कि गंगा सागर का मेला हिंदुओं के लिए काफी पवित्र माना जाता है, ऐसे में ये मुद्दा हाईलाइट में रह सकता है कि यहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिले।

इससे पहले सीएम शभेंदु उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि "मुख्यमंत्री की क्या पूंछ होती है या सींग हैं?

ये भी पढ़ें-

'जो सनातन धर्म को मानते हैं, वही मूर्ति को हाथ लगाएंगे', शुभेंदु अधिकारी के बयान पर बढ़ी सियासी हलचल