1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. बीते 25 साल में राजनीतिक हिंसा में मरने वाले परिवारों के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, शुभेंदु सरकार ला रही फैसला

बीते 25 साल में राजनीतिक हिंसा में मरने वाले परिवारों के सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, शुभेंदु सरकार ला रही फैसला

पश्चिम बंगाल में बीते 25 साल में राजनीतिक हिंसा में मरने वाले परिवारों के सदस्य को सरकारी नौकरी मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, सीएम शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर फैसला ले सकती है।

west bengal political violence govt jobs- India TV Hindi
Image Source : PEXELS/PTI सीएम शुभेंदु का एक और बड़ा फैसला।

पिछले 25 साल में राजनीतिक हिंसा में मृत परिवारों के साथ अब पश्चिम बंगाल राज्य सरकार खड़ी होगी। पिछले 25 साल से राजनीतिक प्रतिहिंसा में मृत परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी, ऐसा राज्य प्रशासन सूत्रों से खबर है। राजनीतिक हिंसा में मृत परिवारों की तलाश के लिए जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार विज्ञापन देगी। साथ ही जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा, सूत्रों के हवाले से खबर है।

चीफ सेक्रेटरी ने ली बैठक

सूत्रों के मुताबिक, कल शाम चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार अग्रवाल के साथ डीएम की एक वर्चुअल बैठक हुई। इसी बैठक में राजनीतिक रूप से मृत परिवारों से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए डीएम को चीफ सेक्रेटरी ने निर्देश दिया है। इस विषय पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष का कहना है, यह कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी ममता बनर्जी राजनीतिक रूप से मृत लोगों के परिवारों के साथ खड़ी हुई हैं।

सीएम शुभेंदु ने ममता बनर्जी को दी चुनौती 

दूसरी ओर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साउथ 24 परगना में एक कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी को फिर से चुनौती दी है। सीएम ने कहा- "इस साल एक भी पूजा में उन्हें (ममता बनर्जी) किसी ने नहीं बुलाया। हिंदू धर्म को गंदा धर्म कहते हैं। राम मंदिर के दिन जुलूस निकाला है। हिम्मत है तो फिर से लड़कर दिखाओ। 2 बार हराया है, फिर हराऊंगा। जब तृणमूल बनी थी तब अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आशीर्वाद दिया था। और अब बेबी और आंटी एक साथ चाय पी रहे हैं। एक पार्टी हारने के 5 महीने के अंदर ही टूट गई है। कहीं ऐसी पार्टी नहीं देखेंगे। ओडिशा में देखिए बीजू जनता दल हारी है लेकिन पार्टी है।जितनी बार वोट होगा आप हारेंगे। जिस कांग्रेस को तोड़कर तृणमूल कांग्रेस बनी थी उसी कांग्रेस के पैरों में जाकर गिरे हैं।" बता दें कि इससे पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा था और कहा था कि अभिषेक बनर्जी को सोडियम-पोटैशियम का असंतुलन हो सकता है। उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने दीजिए, हम इसके लिए जरूरी NOC दे देंगे।

बीजेपी राजधर्म का पालन करती है- CM शुभेंदु

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- "बहुत से लोग कह रहे हैं बड़ा चोर कब जाएगा? में कहता हूं कि समय पर करना पड़ता है। बीजेपी हमेशा राजधर्म का पालन करती है। जिनकी जमीन छीनी गई है उनकी जमीन को वापस दिया जाएगा। वापस लि गए जमीन को SC-ST समुदाय को दिया जाएगा।" सीएम शुभेंदु ने टुकड़े-टुकड़े गैंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को सीधा करने के लिए यहां के 4 विधायक काफी है।

ये भी पढ़ें- 'अभिषेक बनर्जी WhatsApp ग्रुप के जरिए CM शुभेंदु पर रख रहे नजर', ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अर्जुन सिंह ने किया बड़ा दावा

CM शुभेंदु अधिकारी ने घुसपैठियों को दी चेतावनी, "जेल का चावल नहीं खिलाऊंगा, उसी रास्ते से वापस भेजूंगा"