A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में 5 DIG का तबादला, जानें कहां किसे मिली नई तैनाती?

चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में 5 DIG का तबादला, जानें कहां किसे मिली नई तैनाती?

West Bengal के 5 DIG का ट्रांसफर कर दिया गया है। चुनाव से पहले यहां चुनाव आयोग ने बड़े प्रशासनिक बदलाव का निर्णय लिया है। जानें किन नए 5 DIG को नई नियुक्तियां दी गई हैं।

ECI transfers five DIG- India TV Hindi
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो) पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

West Bengal DIG Transfer: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चुनाव आयोग ने 5 डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस यानी DIG का ट्रांसफर कर दिया गया है। संतोष निंबालकर, जो रायगंज रेंज के DIG थे, उनकी जगह 2009 बैच के IPS राठौर अमित कुमार भरत ने ले ली है। इससे पहले वे ट्रैफिक और रोड सेफ्टी के DIG थे।

मुर्शिदाबाद रेंज के DIG होंगे IPS अजीत सिंह यादव

बता दें कि सुधीर कुमार नीलकंठम लंबे वक्त तक मुर्शिदाबाद रेंज के DIG थे। अब उनकी जगह 2011 बैच के IPS अजीत सिंह यादव को लाया गया है। इससे पहले वे SP DEO थे। अब से वह मुर्शिदाबाद रेंज के DIG के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

IPS कंकर प्रसाद बरुई बने प्रेसिडेंसी रेंज के DIG

वहीं, IPS भास्कर मुखोपाध्याय प्रेसिडेंसी रेंज के DIG थे। 2007 बैच के IPS कंकर प्रसाद बरुई को इस रेंज का नया DIG बनाया गया है। साथ ही, जलपाईगुड़ी रेंज के DIG भोलानाथ पांडे की जगह 2009 बैच की IPS अंजलि सिंह को नई नियुक्ति मिली है। अभी तक अंजलि सिंह, ट्रैफिक की DIG थीं।

बर्धमान रेंज के DIG नियुक्त हुए IPS श्रीहरि पांडे

जान लें कि बर्धमान रेंज के DIG आलोक राजोरिया को हटाकर 2011 बैच के IPS श्रीहरि पांडे को लाया गया है। इससे पहले वे IB, नॉर्थ बंगाल के DIG थे। अब IPS श्रीहरि पांडे बर्धमान रेंज के DIG के रूप में कार्य करेंगे।

पश्चिम बंगाल के शीर्ष नौकरशाहों में फेरबदल

गौरतलब है कि हाल में निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के कई टॉप नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को हटा दिया था। बीते रविवार को विधानसभा चुनाव के शेड्यूल की घोषणा कुछ घंटे बाद ही फेरबदल किया गया था। आदेश के तहत, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को हटा दिया गया। इसके बाद 16 मार्च के एक दूसरे आदेश में पश्चिम बंगाल के डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी पद से हटा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- 'टपोरी की तरह व्यवहार करते हैं राहुल गांधी, उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए', बोलीं कंगना रनौत