दम दम: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। ऐसे में अगर आप दम दम सीट के नतीजे जानना चाहते हैं तो वह आपको यहां जानने को मिल जाएंगे। इस सीट पर बीजेपी के अर्जित बख्शी जीते हैं।
क्या है दम दम सीट का इतिहास?
दम दम सीट उत्तर 24 परगना जिले का हिस्सा है। बीते 3 विधानसभा चुनावों में यहां से तृणमूल कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। तृणमूल के ब्रात्या बसु साल 2011, 2016 और 2021 में इस सीट से कामयाबी का परचम लहरा चुके हैं। ऐसे में इस बार के चुनाव में अपनी जीत को बरकरार रखना टीएमसी के लिए एक बड़ी चुनौती था। वहीं बीजेपी के लिए ये सीट को हासिल करने का मौका था।
साल 2021 के चुनावों में यहां से तृणमूल कांग्रेस के ब्रात्या बसु को 87,999 यानी 47.48 प्रतिशत वोट मिले थे और उन्होंने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रो. बिमल शंकर नंदा रहे थे, उन्हें 61,268 यानी 33.06 फीसदी वोट मिले थे। सीपीआई(एम)के पलाश दास तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 30,653 वोट मिले थे।