A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. Pandua Assembly Election: पश्चिम बंगाल की पांडुआ सीट पर क्या है समीकरण, अब तक कौन-कौन रहा है विजेता?

Pandua Assembly Election: पश्चिम बंगाल की पांडुआ सीट पर क्या है समीकरण, अब तक कौन-कौन रहा है विजेता?

Pandua Assembly Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल जल्द ही बजने वाला है। ऐसे में राजनीतिक दलों की नजर पांडुआ सीट भी है। आइए जानते हैं कि क्या है पांडुआ विधानसभा सीट का समीकरण और अब तक कौन-कौन रहा है इस सीट से विजेता।

Pandua Assembly Election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पांडुआ विधानसभा चुनाव।

Pandua Assembly Election: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग गए हैं। राजनीतिक दलों के बीच जमकर बयानबाजी भी हो रही है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर देगा और अप्रैल महीने में राज्य में वोटिंग होगी। इस बीच राजनीतिक दलों की नजर राज्य की पांडुआ विधानसभा सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि क्या है इस सीट का सियासी समीकरण और ये भी कि किस पार्टी का अब तक रहा है दबदबा।

पांडुआ सीट के बारे में जानिए

पांडुआ विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से एक  है। ये सीट हुगली जिले और हुगली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित एक विधानसभा क्षेत्र है। पांडुआ का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 192 है। जानकारी के मुताबिक, पांडुआ सीट पर वोटर्स की संख्या 2,55,926 है। 2021 में तृणमूल कांग्रेस की रत्ना डे नाग ने यहां से चुनाव जीता था। उन्होंने  BJP के पार्थ शर्मा को 31,858 वोटों से हराया था। 2021 के चुनाव में पांडुआ सीट पर 83.09 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

बीते चुनाव के परिणाम

साल 2021 में आयोजित हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार रत्ना डे नाग ने पांडुआ सीट से चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने चुनाव में 102,874 यानी 45.99 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के पार्थ शर्मा रहे थे जिन्हें 71,016 यानी 31.75 प्रतिशत वोट मिले थे। वहीं, तीसरे नंबर पर सीपीआई(एम) के शेख अमजद हुसैन रहे थे जिन्हें 41,474 यानी 18.54 प्रतिशत वोट मिले थे।

  • 1962- राधानाथ दास- कांग्रेस
  • 1967- आर. कुंडू- कांग्रेस
  • 1969- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
  • 1971- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
  • 1972- शैलेंद्र चट्टोपाध्याय- कांग्रेस
  • 1977- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
  • 1982- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
  • 1987- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
  • 1991- देब नारायण चक्रवर्ती- CPIM
  • 1996- शेख माजिद अली- CPIM
  • 2001- शेख माजिद अली- CPIM
  • 2006- शेख माजिद अली- CPIM
  • 2011- शेख अमजद हुसैन- CPIM
  • 2016- शेख अमजद हुसैन- CPIM
  • 2021- रत्ना डे नाग- तृणमूल कांग्रेस

ये भी पढ़ें- Saptagram Assembly Election: पश्चिम बंगाल की सप्तग्राम सीट पर कौन मारेगा बाजी? जानें अब तक किस पार्टी का दबदबा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: नैहाटी सीट पर फिर टीएमसी जीतेगी या खिलेगा 'कमल'? जानें सियासी समीकरण