West Bengal Election 2026:बरुईपुर पश्चिम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की इस प्रमुख सीट पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित बरुईपुर पश्चिम (संख्या 140) एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है, जो जादवपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह कोलकाता के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में आती है, जहां शहरी-ग्रामीण मिश्रित आबादी है।
विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 को समाप्त होगा, और चुनाव अप्रैल-मई 2026 में होने की संभावना है, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक तिथियां घोषित नहीं की हैं।
2021 में टीएसी ने जीता था चुनाव
2021 के विधानसभा चुनाव में यहां से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और वर्तमान विधायक बिमान बनर्जी ने भाजपा के देबोपम चट्टोपाध्याय (बाबू) को 61,910 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। बिमान बनर्जी ने 1,21,006 वोट हासिल किए थे, जबकि भाजपा को 59,096 वोट मिले। टीएमसी ने यहां मजबूत पकड़ रखती है और बिमान बनर्जी फिर से उम्मीदवार बन सकते हैं। भाजपा इस बार सीट छीनने के लिए जोरदार तैयारी कर रही है, स्थानीय मुद्दों जैसे बुनियादी ढांचा विकास, बेरोजगारी, जल निकासी, ट्रैफिक और औद्योगिक विकास पर फोकस कर रही है। कांग्रेस और वामपंथी दल भी सक्रिय हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला टीएमसी-भाजपा के बीच ही दिख रहा है।
बरुईपुर विधानसभा चुनाव परिणाम (2021)
उम्मीदवार का नाम पार्टी कुल वोट
- बिमान बनर्जी विजेता टीएमसी 121,006
- देबोपम चट्टोपाध्याय भाजपा 59,096
- मो. लहेक अली सीपीआईएम 25,639
क्या हैं 2026 के मुद्दे
2026 के विधान सभा चुनाव में यहां क्षेत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाढ़ नियंत्रण जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। यह सीट राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण है, जहां टीएमसी सत्ता बचाने और भाजपा विपक्षी ताकत बढ़ाने की कोशिश में लगी है। हालांकि अभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है।