A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को टिकट

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी के 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, ममता के खिलाफ सुवेंदु अधिकारी को टिकट

बीजेपी की पहली लिस्ट में कुल 144 नाम हैं। सुवेंदु अधिकारी को दो सीट से टिकट दिया गया है। वह भबानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने 11 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

Suvendu adhikari and Mamata Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी की सीट से टिकट मिला है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है। ममता बनर्जी भबानीपुर से विधायक हैं और इस सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं। 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। बीजेपी ने 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे। केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इन 144 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। मुस्लिम बहुल सीट मुर्शिदाबाद से बीजेपी ने गौरी शंकर घोष को टिकट दिया है। टीएमसी के बागी विधायक हुमायूं कबीर यहां नई बाबरी मस्जिद बना रहे हैं। उन्होंने नई पार्टी भी बनाई है। ऐसे में यह सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार

विधानसभा का नाम उम्मीदवार
कूचबिहार उत्तर (SC) सुकुमार रॉय
सीतलकुची (SC) सावित्री बर्मन
दिनहाटा अजय रॉय
तूफानगंज मालती रावा रॉय
कुमारग्राम (ST) मनोज कुमार ओरांव
कालचिनी (ST) विशाल लामा
अलीपुरद्वार परितोष दास
फालाकाटा (SC) दीपक बर्मन
डाबग्राम-फूलबाड़ी शिखा चटर्जी
नागराकाटा (ST) पूना भेंगरा
माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (SC) आनंदमय बर्मन
सिलीगुड़ी डॉ. शंकर घोष
फांसीदेवा (ST) दुर्गा मुर्मू
गोलपोखर सरजीत बिस्वास
चाकुलिया मनोज जैन
करणदिधी एड. बिराज बिस्वास
कालियागंज (SC) उत्पल महाराज
रायगंज कौशिक चौधरी
कुशमंडी (SC) तापस चंद्र रॉय
कुमारगंज सुवेंदु सरकार
बालुरघाट बिद्युत रॉय
तपन (ST) बुधराई टुडू
गंगारामपुर (SC) सत्येंद्र नाथ राय
हरिरामपुर देबब्रत मजूमदार
हबीबपुर (ST) जोएल मुर्मू
गाज़ोल (SC) चिन्मय देब बर्मन
चंचल रतन दास
मालतीपुर आशीष दास
रतुआ अभिषेक सिंघानिया
मानिकचक गौर चंद्र मंडल
मालदा (SC) गोपाल चंद्र साहा
मोथाबाड़ी निबारन घोष
सुजापुर अभिराज चौधरी
सुती महाबीर घोष
रघुनाथगंज सुरजीत पोद्दार
लालगोला अमर कुमार दास
भगवानगोला भास्कर सरकार
मुर्शिदाबाद गौरी शंकर घोष
रेजिनगर बापन घोष
बेलडांगा भरत कुमार झवर
बहरामपुर सुब्रत मित्रा
हरिहरपाड़ा तन्मय बिस्वास
नउदा राणा मंडल
डोमकल   नंद दुलाल पाल
जलंगी नबा कुमार सरकार
करीमपुर समरेंद्रनाथ घोष
पलासीपाड़ा अनिमा दत्ता
कालीगंज बापन घोष
राणाघाट उत्तर पश्चिम पार्थसारथी चटर्जी
राणाघाट उत्तर पूर्व (SC) असीम बिस्वास
चकदहा बंकिम चंद्र घोष
हरिनघाटा (SC) असीम कुमार सरकार
बदुरिया सुकृति सरकार
अमडंगा अरिंदम डे
नैहाटी सौमित्र चटर्जी
भाटपाड़ा पवन कुमार सिंह
बारानगर सजल घोष
देगंगा तरुण कांति घोष
बशीरहाट उत्तर नारायण चंद्र मंडल
बसंती (SC) बिकास सरदार
कुलतली (SC) माधबी महलदर
पाथरप्रतिमा असित कुमार हल्दर
काकद्वीप दीपांकर जना
रायदिघी पलाश राणा
कैनिंग पूर्व असीम सपुई
डायमंड हार्बर दीपक कुमार हल्दर
बिष्णुपुर (SC) अग्निश्वर नस्कर
बज बज डॉ. तरुण कुमार अदाक
मेटियाबुरुज वीर बहादुर सिंह
भबानीपुर सुवेंदु अधिकारी
रासबिहारी स्वपन दास गुप्ता
हावड़ा उत्तर उमेश राय
शिबपुर रुद्रनील घोष
उलूबेरिया दक्षिण स्वामी मंगलानंद पुरी महाराज
अमता अमित सामंत
डोम्जुर गोबिंद हाजरा
सप्तग्राम  स्वराज घोष
तारकेश्वर संतु पान
पुरसुराह बिमान घोष
आरामबाग (SC) हेमन्त बाग
गोघाट (SC) प्रशांत दिघर
खानाकुल सुशांत घोष
पंसकुरा पूर्व सुब्रत मैती
पंसकुरा पश्चिम सिंतु सेनापति
मोयना अशोक डिंडा
महिषादल सुभाष पांजा
हल्दिया (SC) प्रदीप कुमार बिजली
नंदीग्राम सुवेंदु अधिकारी
पटाशपुर तपन मैती
कांथी उत्तर सुमिता सिन्हा
कांथी  दक्षिण अरूप कुमार दास
रामनगर चंद्र शेखर मंडल
दांतन अजीत कुमार जना
नयाग्राम (ST) अमिया किस्कु
गोपीबल्लवपुर राजेश महतो
झारग्राम लक्ष्मीकांत साहू
केशियारी (ST) भद्रा हेम्ब्रम
खड़गपुर सदर दिलीप घोष
नारायणगढ़ राम प्रसाद गिरि
सबंग अमल पांडा
खड़गपुर तपन भुया
डेबरा शुभाशीष ओम
दासपुर तपन दत्ता
घाटल (SC) शीतल कपाट
चंद्रकोना (SC) सुकांत दोलुई
सालबोनी बिमान महतो
केशपुर (SC) सुवेंदु सामंत
बिनपुर (ST) डॉ. प्रणत टुडू
बांदवान (ST) लबसेन बास्के
बलरामपुर जलधर महतो
मानबाजार (ST) मैना मुर्मू
काशीपुर कमलकांत हंसदा
पारा (SC) नदियार चंद बाउरी
रघुनाथपुर (SC) मामोनी बाउरी
साल्टोरा (SC) चंदना बाउरी
छतना सत्यनारायण मुखोपाध्याय
रानीबांध (ST) क्षुदिराम टुडु
रायपुर (ST) क्षेत्र मोहन हंसदा
तालडांगरा सौविक पात्रा
बरजोड़ा बिलेश्वर सिंघा
ओंडा अमरनाथ शाखा
कटुलपुर (SC) लक्ष्मीकांत मजूमदार
इंदस (SC) निर्मल कुमार धारा
सोनामुखी (SC) दिबाकर घरामी
रैना (SC) सुभाष पात्रा
जमालपुर (SC) अरुण हल्दर
मोंटेश्वर सैकत पंजा
बर्धमान उत्तर (SC) संजय दास
भातर सौमेन करफा
केतुग्राम अनादि घोष (मथुरा)
औसग्राम (SC) कलिता माझी
पांडबेश्वर जितेंद्र कुमार तिवारी
दुर्गापुर पूर्व चंद्र शेखर बनर्जी
दुर्गापुर पश्चिम लक्ष्मण चंद्र घोरुई
जामुरिया डॉ. बिजन मुखर्जी
आसनसोल दक्षिण अग्निमित्रा पॉल
आसनसोल उत्तर कृष्णेंदु मुखर्जी
कुल्टी अजय कुमार पोद्दार
दुबराजपुर (SC) अनुप कुमार साहा
सूरी जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
बोलपुर दिलीप कुमार घोष
नानूर (SC) खोकन दास
मयूरेश्वर दुध कुमार मंडल
हंसन निखिल बनर्जी

यह भी पढ़ें-

बीजेपी ने केरल में 47 उम्मीदवारों की जारी की पहली लिस्ट, जानिए किस-किस का है नाम?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: TMC, BJP, CPM और कांग्रेस... सियासी रण में कौन कितना ताकतवर और क्या हैं कमजोरियां?