A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल चुनाव: दुर्गापुर में चाय की टपरी पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, जनता से पूछा मोदी सरकार का कामकाज-VIDEO

पश्चिम बंगाल चुनाव: दुर्गापुर में चाय की टपरी पर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, जनता से पूछा मोदी सरकार का कामकाज-VIDEO

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चाय की दुकान पर पहुंची तो बड़ी संख्या में लोगों को भीड़ जुट गई। सीएम रेखा गुप्ता ने मोदी सरकार के कामकाज और मिलने वाली योजनाओं के बारे में लोगों से पूछा।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सीएम रेखा गुप्ता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बड़े नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुर्गापुर में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता एक चाय की टपरी पर पहुंचीं, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ चाय पीते हुए बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

 बंगाल में आने वाले बदलाव को लेकर भी पूछा

सीएम रेखा गुप्ता ने चाय की दुकान पर मौजूद महिलाओं से मोदी सरकार के कामकाज और बंगाल में आने वाले बदलाव को लेकर पूछा। महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता को बताया कि वह पीएम मोदी के कामकाज और केंद्र की योजनाओं से काफी संतुष्ट हैं।

 विकास और सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद

इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के युवा, माताएं और बहनें बदलाव चाहती हैं। राज्य में विकास और सुरक्षा को लेकर नई उम्मीदें जता रही हैं। प्रचार के दौरान मौजूद समर्थकों ने 'अबकी बार बीजेपी सरकार' के नारे लगाए। 

बीजेपी को मिल रहा भारी जनसमर्थन

वहीं, भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसे जनसमर्थन का संकेत बताया गया, जबकि स्थानीय स्तर पर अन्य दलों की गतिविधियां भी तेज होती दिख रही हैं। बीजेपी के नेताओं के चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं।