IndiaTV Hindi Desk
Published : Aug 31, 2020 04:29 pm IST, Updated : Aug 31, 2020 04:52 pm IST
पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने कहा है कि मेट्रो रेल सेवा का संचालन आठ सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा।
Image Source : FILE PHOTOWest Bengal government extends coronavirus Lockdown till 30 September
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने कहा है कि मेट्रो रेल सेवा का संचालन आठ सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में 7, 11 और 12 सितंबर को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा वहीं पश्चिम बंगाल के निषिद्ध क्षेत्रों में लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है।