KOLKATA RAINS LIVE: कोलकाता में भारी बारिश से तबाही, 7 लोगों की मौत, हर तरफ जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेल-मेट्रो सेवाएं भी बाधित
KOLKATA RAINS LIVE: कोलकाता में भारी बारिश की वजह से हालात खराब हो गए हैं। इस दौरान 7 लोगों की मौत भी हो गई है। ट्रैफिक जाम हो गया है और रेल-मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई हैं। यहां जानें पल-पल के अपडेट्स...

KOLKATA RAINS LIVE: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भारी बारिश की वजह से हड़कंप मच गया है। यहां कई इलाकों में जलभराव है और यातायात जाम हो गया है। बारिश की वजह से अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों की मौत भी हुई है। मौत की वजह बिजली का करंट लगना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए घरों के अंदर रहने की अपील की है। मंगलवार को रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने कोलकाता को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
Live updates : Kolkata Rains
-
September 23, 2025 2:03 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कोलकाता में मूसलाधार बारिश कहर, बिजली का करंट लगने से 7 की मौत
कोलकाता में मूसलाधार बारिश से बिजली का करंट लगने से सात लोगों की मौत हुई है। ममता ने ड्रेजिंग और सीईएससी को जिम्मेदार ठहराया है।
-
September 23, 2025 1:50 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
भारी बारिश के कारण 24 और 25 तारीख को स्कूल बंद रहेंगे
कोलकाता में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है कि 24 और 25 तारीख को स्कूल बंद रहेंगे।
-
September 23, 2025 12:24 PM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कोलकाता में भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव
कोलकाता में भारी बारिश के कारण कोलकाता के कई हिस्सों में जलभराव हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
-
September 23, 2025 11:34 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
3 ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित
विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण आज निम्नलिखित ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित किया गया है।
- 13151 अप कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस, जो कोलकाता स्टेशन से 11.45 बजे रवाना होने वाली थी, 23.9.2025 को 14.00 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।
- 12357 अप कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, जो 23.9.2025 को 12.10 बजे कोलकाता से रवाना होने वाली थी, 23.9.2025 को 14.30 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।
- 13161 अप कोलकाता-बालुरघाट एक्सप्रेस, जो 23.9.2025 को 12.05 बजे कोलकाता स्टेशन से रवाना होने वाली थी, 23.9.2025 को 15.15 बजे पुनर्निर्धारित की गई है।
-
September 23, 2025 11:32 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
सियालदह रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेनों को चलने में हो रही देरी
सुबह 9:30 बजे सियालदह रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर पानी भर गया। ट्रैक पर पानी भरने की वजह से ट्रेनों को चलने में देरी हो रही है।
-
September 23, 2025 11:09 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
ईएम बाईपास साइंस सिटी से पार्क सर्कस जाने वाली सड़क पूरी तरह जलमग्न
ईएम बाईपास साइंस सिटी से पार्क सर्कस जाने वाली सड़क कोलकाता शहर की एक बेहद महत्वपूर्ण सड़क है। यह सड़क पूरी तरह से जलमग्न है। इसके कारण यातायात की गति बहुत धीमी है। पब्लिक परिवहन की कमी के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-
September 23, 2025 11:05 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
यातायात, उपनगरीय रेल और मेट्रो सेवाएं भी बाधित
कोलकाता में भारी बारिश की वजह से न केवल यातायात बाधित हुआ है, बल्कि उपनगरीय रेल और मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुई हैं।
-
September 23, 2025 11:05 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कई स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी घोषित की
कोलकाता में भारी बारिश और खराब हालात की वजह से कई स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी है।
-
September 23, 2025 11:04 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
निचले इलाकों में पानी घरों में घुसा, संपत्तियों को नुकसान
शहर के कई निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया है और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
-
September 23, 2025 11:04 AM (IST) Posted by Rituraj Tripathi
कोलकाता में भारी बारिश से तबाही
कोलकाता में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। जगह-जगह पानी भर गया है। रेल, मेट्रो सेवाएं बाधित हो गई हैं। अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है।