हावड़ा: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार आते ही अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। हावड़ा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी आकाश सिंह को अंडरवियर में सड़क पर घुमाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल पुलिस ने कुख्यात क्रिमिनल आकाश सिंह को लेकर मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशनों के क्राइम सीन का दौरा किया है।
पुलिस, हावड़ा शहर के कुख्यात क्रिमिनल आकाश सिंह को अपनी कस्टडी में लेकर फील्ड में ले गई है। सभी पुराने क्राइम की गुत्थी सुलझाने के लिए मालीपांचघरा और गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशनों के इन्वेस्टिगेटर ने अलग-अलग क्राइम सीन का दौरा किया। इस रिकंस्ट्रक्शन का मुख्य मकसद यह जांचना था कि उसने क्राइम की प्लानिंग कैसे की और किसकी मदद ली। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, अपराधी को कड़ी सिक्योरिटी में इलाके में लेकर आई और घटना की सारी जानकारी चेक की।
ब्लैक कलर के बरमूडे में सड़क पर हथकड़ी में घुमाए जा रहे एक अपराधी ने बताया, "मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों घुमाया जा रहा है! मुझे पुलिस ने कहा कि तुम्हें घुमाया जाएगा और अभी घुमाया जा रहा है! मैंने कोई अपराध नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि मुझे यहां क्यों लाया गया है!"
शुभेंदु सरकार के आने के बाद से एक्शन में पुलिस
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और अब बीजेपी की सरकार आ गई है। शुभेंदु अधिकारी राज्य के सीएम हैं और उन्होंने सत्ता संभालते ही संदेश दे दिया है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ भी एक्शन हो रहा है और बुलडोजर गरज रहा है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 208 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है और तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर ही सिमट गई।