1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. जिस विधानसभा क्षेत्र में PM मोदी ने खाई झाल-मुरी, वहां से कौन जीत रहा है? यहां जानें

जिस विधानसभा क्षेत्र में PM मोदी ने खाई झाल-मुरी, वहां से कौन जीत रहा है? यहां जानें

West Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कैंपेन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम विधानसभा क्षेत्र में झालमुरी खाई थी। आइए जानते, वहां से कौन जीत रहा है।

west bengal election pm modi jhalgram seat jhalmuri- India TV Hindi
Image Source : X (@NARENDRAMODI) झारग्राम में पीएम मोदी ने खाई थी झालमुरी।

West Bengal Assembly Election Result: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज 4 मई को सामने आ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा की 293 सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। चुनाव आयोग ने राज्य की एक सीट फलता पर चुनाव को रद्द कर दिया है जहां आने वाले कुछ दिनों में वोटिंग कराई जाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के शुरुआती रुजानों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है और वह तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। वैसे तो राज्य में भाजपा कई सीटों पर आगे चल रही है लेकिन राज्य की झारग्राम सीट की काफी चर्चा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली के बाद सड़क किनारे एक दुकान पर रुककर झालमुरी खाई थी जो कि चर्चा का विषय बन गया था। आइए जानते हैं कि झारग्राम में कौन जीत रहा है।

झारग्राम में कौन चल रहा आगे?

पश्चिम बंगाल की झारग्राम सीट पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। यहां से तृणमूल कांग्रेस ने मोंगल सरेन को मैदान में उतारा है और भाजपा की ओर से लक्ष्मीकांत साव चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा CPIM के अर्जुन कुमार महता और कांग्रेस पार्टी के प्रसेनजीत डे भी चुनाव मैदान में हैं। आपको बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारग्राम सीट से भाजपा के लक्ष्मीकांत साव आगे चल रहे हैं और TMC के मोंगल सरेन पीछे चल रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बीते 19 अप्रैल को पीएम मोदी ने बिष्णुपुर, पुरुलिया, झारग्राम और मेदिनीपुर में रैलियां रोड शो और जनसभाएं की थीं। इसके बाद पीएम मोदी ने झारग्राम में अपना काफिला रुकवाया और एक झालमुरी की दुकान पर रुके और झालमुरी खाई। पीएम मोदी का ये काम काफी ट्रेंडिंग रहा और उनके झालमुरी खाते हुए वीडियोज और तस्वीरें जमकर वायरल हुईं।

ये भी पढ़ें- बीजेपी के वे 5 वादे जिन्होंने बंगाल में किया कमाल, TMC खोज ही नहीं पाई इनकी काट

बंगाल चुनाव रिजल्टः जिस जगह पर जजों को बनाया गया था बंधक, वहां पर कौन चल रहा आगे?