A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 55 और मरीजों की मौत, 2,974 नए मरीज मिले

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से 55 और मरीजों की मौत, 2,974 नए मरीज मिले

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से बुधवार को 55 और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,964 हो गई।

West Bengal Kolkata Coronavirus latest update news till 26 August- India TV Hindi
Image Source : PTI West Bengal Kolkata Coronavirus latest update news till 26 August

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से बुधवार को 55 और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,964 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,974 और मामले मिलने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,47,775 हो गई। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,314 मरीज ठीक हुए। राज्य में अभी 26,954 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर फिलहाल 79.75 प्रतिशत है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 40,031 नमूनों की जांच की गयी है।