A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। इस शिकायत में ममता बनर्जी पर सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

Police complaint against Mamata Banerjee- India TV Hindi
Image Source : PTI ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत। (फाइल फोटो)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। ममता के खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत में ममता पर सनातन धर्म को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में ममता पर भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह शिकायत अधिवक्ता रिंकी चटर्जी सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और यह समाज में तनाव पैदा कर सकता है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है।

पार्टी नेताओं में मची खलबली

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार के साइड इफैक्ट दिखने लगे हैं। जिन इलाकों को टीएमसी का गढ़ माना जाता था वहां से करीब 100 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच मंगलवार को काकोली घोष सहित पार्टी के छह विधायकों ने बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। काकोली घोष के अलावा बैठक में देगंगा से टीएमसी विधायक अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर की बीना मंडल, हरोआ के मोहम्मद अब्दुल मतीन और बसीरहाट क्षेत्र के तीन विधायक भी शामिल हुए। टीएमसी का गढ़ माने जाने वाले बैरकपुर, भटपारा, कांचरापाड़ा, हलीसहर और गारुलिया समेत कई नगर पालिकाओं में पार्षद सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं। अधिकतर पार्षदों ने विधानसभा में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है। कई नगर पालिकाओं ने वित्तीय अनियमितता के आरोप भी लगाए हैं।

टीएमसी में असंतोष का माहौल

माना जा रहा है कि बीजेपी के सत्ता में आने बाद टीएमसी में असंतोष का माहौल है। कई नेताओं ने इस हार के लिए डायमंड हार्बर के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और आईपैक को जिम्मेदार बताया है। डायमंड हार्बर में 16 सदस्यों वाली नगर पालिका से 8 तृणमूल पार्षदों ने भी इस्तीफा दे दिया है। इनके साथ ही सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने शुभेंदु अधिकारी की मीटिंग शामिल होकर विद्रोह का बिगुल ही फूंक दिया है। काकोली घोष ने तीन दिन पहले ज़िला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी की TMC में बढ़ी दरार, CM शुभेंदु के कार्यक्रम में 6 विधायकों के साथ शामिल हुईं काकोली घोष

फलता हिंसा मामलाः TMC नेता जहांगीर खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, हाई कोर्ट से मिली अंतरिम सुरक्षा खत्म