A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में धर्म प्रचार से रोके गए साधु-संत! TMC पार्षद पर धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल

पश्चिम बंगाल में धर्म प्रचार से रोके गए साधु-संत! TMC पार्षद पर धमकाने का आरोप, VIDEO वायरल

TMC Councillor Asim Basu Video: भवानीपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें TMC पार्षद कथित रूप से साधु-संतों को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। इस खबर में पढ़िए पूरा मामला।

West Bengal Bhawanipur controversy- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT भवानीपुर में साधु-संतों को धर्म प्रचार से रोकने का आरोप है।

West Bengal Bhawanipur Controversy: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है और इस बीच, भवानीपुर विधानसभा सीट से एक विवादित मामला चर्चा में आ गया है, जहां TMC पार्षद पर हिंदू धर्म के प्रचार में बाधा डालने का आरोप लगा है। भवानीपुर के वार्ड 70 के असीम बसु और उनके सपोर्टर्स पर धर्म प्रचार कर रहे साधु-संतों से बदसलूकी का आरोप लगा है। जानें ये पूरा मामला क्या है।

साधु-संतों को धर्म प्रचार से रोकने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, वार्ड 70 में मौजूद खालसा स्कूल के पास एक आश्रम से जुड़े साधु-संत हिंदू धर्म से संबंधित कुछ पर्चे बांट रहे थे। इसी दौरान, वहां कुछ लोगों ने आकर उन्हें रोक दिया और कथित रूप से प्रचार की गतिविधि पर आपत्ति की। इस घटना का CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

TMC कार्यकर्ताओं ने संतों को धमकाया

आरोप है कि यहीं तक ये मामला सीमित नहीं रहा। कुछ लोग साधु-संतों को रोकने के बाद आश्रम तक भी पहुंच गए, जहां कथित तौर पर टीएमसी से जुड़े वर्कर्स ने साधु और आश्रम के लोगों को धमकाने का काम भी किया। इस पूरी घटना को लेकर नाराजगी नजर आ रही है और धार्मिक आजादी से भी जोड़कर इसे देखा जा रहा है।

TMC या पुलिस की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

हालांकि, इस केस में अब तक आधिकारिक रूप से पुलिस या प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि भी अभी तक नहीं की जा सकी है। दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी TMC की तरफ से भी इस पर कोई साफ प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

यह मामला ऐसे वक्त में हुआ है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है और देशभर में धार्मिक आजादी व अभिव्यक्ति के अधिकार को लेकर बहस जारी है। हालांकि, अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस केस में क्या एक्शन लेता है और आरोपों की हकीकत क्या है। फिलहाल, स्थानीय लोगों की नजरें पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें- बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: TMC vs BJP घोषणापत्र, जानें किस पार्टी ने क्या-क्या वादे किए