Siliguri Election Result 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है। EVM में बंगाल की सियासी दलों और उम्मीदवारों की किस्मत कैद है। अब सभी को इंतजार है तो चुनाव के रिजल्ट का। आपको बता दें कि आज 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का रिजल्ट जारी किया जा रहा है। इस चुनाव में सिलीगुड़ी सीट भी चर्चा का विषय बनी हुई है। सभी राजनीतिक दलों और लोगों की नजर इस सीट के चुनाव पर है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कौन जीत रहा है।
कौन-कौन हैं उम्मीदवार?
सिलीगुड़ी सीट पर विभिन्न राजनीतिक दलों के और निर्दलीय तौर पर करीब दर्जन भर उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, मुख्य तौर पर मुकाबला भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और CPIM के प्रत्याशियों के बीच हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान विधायक शंकर घोष को एक बार फिर से सिलिगुड़ी से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से गौतम देब को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से आलोक धरा चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं, CPIM की ओर से सरदिंदु चक्रवर्ती (जॉय) चुनाव लड़ रहे हैं।
सिलीगुड़ी का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 26 है और ये दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सामान्य श्रेणी की सीट है। सिलीगुड़ी लंबे समय तक CPIM पार्टी का गढ़ रही थी। हालांकि, 2016 में यहां से तृणमूल कांग्रेस और 2021 में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी। सिलीगुड़ी सीट पर वोटिंग पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 23 अप्रैल को हुई थी। आज इसका परिणाम सामने आ रहा है।