कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। ताजा खबर ये है कि पश्चिम बंगाल सरकार,म को हटाने जा रही है। ये वही मूर्ति है, जिसे खुद पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने ये घोषणा की है।
सॉल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी प्रतिमा में एक फुटबॉल प्लेयर को दर्शाया गया था, जिसमें उसके दोनों पैर तो फुटबॉल के साथ दिखाए गए थे लेकिन कमर से ऊपर के हिस्से में केवल एक फुटबॉल रखी गई थी। ये एक तरह से क्रिएटिव फील देने के लिए बनाई गई प्रतिमा थी। इसे ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था और इसे स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने लगाया गया था।
पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद से बीजेपी का जोश हाई
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है और टीएमसी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी ने इस चुनाव में 207 सीटें हासिल की हैं, वहीं टीएमसी को केवल 80 सीटें ही मिल सकी हैं। ऐसे में बीजेपी ने अपने चर्चित नेता शुभेंदु अधिकारी को राज्य का सीएम बनाया है।
शुभेंदु के सीएम बनते ही ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के बुरे दिन शुरू हो गए हैं क्योंकि शुभेंदु सरकार ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है, जिसका खामियाजा टीएमसी सरकार में मलाई काटने वालों को भुगतना पड़ रहा है। शुभेंदु ने साफ मैसेज भी जनता के बीच बता दिया है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और अगर कोई बदमाशी करने की कोशिश करेगा तो सरकार उससे सख्ती से निपटेगी।
अब देखने वाली बात ये होगी कि बीजेपी के इस आक्रामक रवैये का सामना ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के नेता किस तरह करते हैं। फिलहाल तो टीएमसी नेता अभी हार के सदमे से ही बाहर नहीं आ पाए हैं।