A
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. जमीन में दबा हुआ था खजाना, खोदते गए और निकलते गए नोटों के बंडल

जमीन में दबा हुआ था खजाना, खोदते गए और निकलते गए नोटों के बंडल

नॉर्थ परगना के TMC लीडर और बादुरिया म्युनिसिपैलिटी के चेयरमैन दीपांकर भट्टाचार्य के घर से नोटों का जखीरा मिला है। दीपांकर भट्टाचार्य के घर से 80 लाख कैश मिले, साथ ही खेत में जमीन के नीचे से नोटों से भरी ट्रॉलियां भी मिली हैं।

tmc leader raid- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT TMC नेता दीपांकर भट्टाचार्य के खेत में रेड के दौरान 2 करोड़ रुपये कैश बरामद।

TMC Leader Cash Recovery: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना से बड़ी खबर आई है। यहां जमीन में दबे बैग से 2 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। दरअसल, बदुरिया म्युनिसिपैलिटी के चेयरमैन और टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने हाल ही में उनके घर, पार्टी ऑफिस और पास के एक कंप्यूटर सेंटर की तलाशी ली थी और तब 80 लाख रुपये कैश बरामद किया था।

खेत में गड़े मिले नोटों से भरे 5 बैग

लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई, पीड़ितों की मदद के लिए सरकारी राहत सामग्री भी उनके घर से बरामद हुई। उनके घर के बगल में जूट के खेत से उनके साथ कुल 5 बैग बरामद हुए। उन बैगों में इतनी बड़ी रकम कैश मिली। स्थानीय लोग इस बात से गुस्से में हैं और उनके लिए सजा की मांग कर रहे हैं। दीपांकर भट्टाचार्य के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की सही बता रहे हैं।

TMC नेता अजीत साहा के ठिकानों पर भी रेड

ममता सरकार में TMC के जिन भ्रष्ट नेताओं को पुलिस टच भी नहीं करती थी, अब वही बंगाल पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर रही है। सड़क पर परेड करा रही है। जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में, नॉर्थ 24 परगना में TMC नेता अजीत साहा के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

600 से ज्यादा जिंदा कारतूस किए बरामद

TMC नेता सुजीत साहा के ठिकानों से पुलिस ने 27 लाख कैश, 600 से ज्यादा जिंदा कारतूस, महंगी विदेशी शराब, 61 कारतूस के खोखे और शूटिंग गन बरामद किए। पुलिस ने नॉर्थ  24 परगना जिला परिषद के हेल्थ वर्कर और TMC नेता अजीत साहा और उसके भाई सुजीत साहा को गिरफ्तार किया है। दोनों को गोबरडांगा थाने की सेंट्रल फोर्स की मौजूदगी में उनके घर से अरेस्ट किया गया। उनपर बिजनेसमैन से जबरदस्ती पैसे लेने और धमकाने का आरोप है।