A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान : आत्मघाती हमले में 22 की मौत

अफगानिस्तान : आत्मघाती हमले में 22 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार को हुए एक आत्मघाती बम हमले में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने

अफगानिस्तान में...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला 22 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में शनिवार को हुए एक आत्मघाती बम हमले में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आत्मघाती हमलावर ने एक स्थानीय बैंक के पास विस्फोटकों से लैस अपने जैकेट की मदद से विस्फोट को अंजाम दिया।"

यह घटना न्यू काबुल बैंक की शाखा और शहर के नगर पालिका कार्यालय के भवन के पास हुई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास ही सड़क किनारे एक और बम मिला, जिसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।

Latest World News