1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन को अगले 20 सालों में चाहिए 6330 नए हवाई जहाज़

चीन को अगले 20 सालों में चाहिए 6330 नए हवाई जहाज़

बीजिंग: चीन में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनियों में शामिल बोइंग ने यह अनुमान लगाया है कि चीन में अगले बीस सालों

चीन को अगले 20 सालों में...- India TV Hindi
चीन को अगले 20 सालों में चाहिए 6330 नए हवाई जहाज़

बीजिंग: चीन में हवाई यात्रा करने वाले लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी विमान निर्माता कंपनियों में शामिल बोइंग ने यह अनुमान लगाया है कि चीन में अगले बीस सालों के दौरान 6,330 नए हवाई जहाज़ों की ज़रूरत पड़ेगी।

बीजिंग में मंगलवार को प्रकाशित चाइना करेंट मार्केट आउटलुक (सीएमओ) के मुताबिक, इन विमानों की कीमत अनुमानित तौर पर 950 अरब डॉलर होगी।

बोईंग में वाणिज्यिक विमानों के विपणन मामलों के उपाध्यक्ष रैंडी टीनसेथ ने कहा कि वर्तमान में चीन के वित्तीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद हम चीन के विमानन क्षेत्र में लंबी अवधि के दौरान मजबूत वृद्धि देखते हैं।

रैंडी ने कहा, "आगामी 20 वर्षो में चीन का वाणिज्यिक विमानों का बेड़ा लगभग तीनगुना हो जाएगा, यानी साल 2014 के 2,570 से बढ़कर साल 2034 में 7,210 हो जाएगा।"

बोईंग के उत्तर-पूर्व एशिया के बिक्री व विपणन के उपाध्यक्ष इहसाने मुनीर ने चीन के बाजार को अविश्वसनीय रूप से गतिशील करार दिया।

Latest World News