रियाद: सऊदी अरब में एक सड़क दुर्घटना में पांच भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। वे सभी केरल के रहने वाले थे। उनके वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। 'अरब न्यूज' की रपट के अनुसार, भारतीय दूतावास के अधिकारी मनोज कुमार ने हादसे में मरने वालों की पहचान संतोष कुमार, इकबाल नोमान, तुलसी कृष्णन, रविंद्र नायर और शिव कुमार भगवती पिल्लई के रूप में होने की बात कही। पांचों की गुरुवार को मौके पर ही मौत हो गई।
Latest World News