A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल : ताजा भूकंप में मृतकों की संख्या 65 हुई

नेपाल : ताजा भूकंप में मृतकों की संख्या 65 हुई

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या 65 हो गई है। यह जानकारी यहां बुधवार को अधिकारियों ने दी। गृह मंत्रालय के 'नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर' के मुताबिक, 12 मई को

नेपाल में ताजा भूकंप...- India TV Hindi
नेपाल में ताजा भूकंप में मृतकों की संख्या 65

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप में मृतकों की संख्या 65 हो गई है। यह जानकारी यहां बुधवार को अधिकारियों ने दी। गृह मंत्रालय के 'नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर' के मुताबिक, 12 मई को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.3 मापी गई। इसमें 1,926 लोगों को चोटें आई हैं।

भूगर्भविज्ञानियों ने इस भूकंप को 25 अप्रैल के विनाशकारी जलजले के बाद का झटका बताया है।

25 अप्रैल के भूकंप में 8,151 लोग मारे गए थे और 17,866 लोग घायल हुए थे।

सर्वाधिक भूकंप प्रभावित दोलखा, सिंधुपालचौक और रासुवा सहित अन्य इलाकों में तलाशी एवं राहत अभियान जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

रासुवा के मुख्य जिलाधिकारी प्रेम लाल अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को आए भूकंप में दोलखा स्थित वे घर भी जमींदोज हो गए, जो पिछले भूकंप में बच गए थे।

12 मई को आए भूकंप में सिंधुपालचौक में 11 जानें गईं, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सिंधुपालचौक जिले में 25 अप्रैल और 12 मई के भूकंप में मरने वालों संख्या 3,224 पहुंच गई है।

मंगलवार के झटकों से रासुवा जिले के कई इलाकों में जबर्दस्त भूस्खलन हुआ।

मुख्य जिलाधिकारी उद्धव प्रसाद भट्टाराई के अनुसार, भूस्खलन प्रभावित गोसाईंकुंड, स्यफ्रुबेसी, हकु व मैलंग में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

 

Latest World News