A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के क्वेटा में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के क्वेटा में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

कराची: पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि

क्वेटा में दो...- India TV Hindi
क्वेटा में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

कराची: पाकिस्तान में अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार ऐसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा के सैटेलाइट टाउन इलाके में कल देर शाम ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उप निरीक्षकों फज़ल उर रहमान और हफीजुल्ला मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे, तभी इफ्तार से ठीक पहले सशस्त्र व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया।

रहमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हफीजुल्ला ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हमलावर घटनास्थल से फरार होने में सफल रहे। क्वेटा में हालिया समय में हुआ यह हमला इस प्रकार का तीसरा मामला है जब ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सशस्त्र व्यक्तियों ने निशाना बनाया है। इससे पहले इस प्रकार की दो घटनाओं में आठ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और अभी तक किसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Latest World News