1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पिल्ले के लिए 11 साल के बच्चे ने छोटी-सी बच्ची को गोली मारी

पिल्ले के लिए 11 साल के बच्चे ने छोटी-सी बच्ची को गोली मारी

शिकागो: एक पिल्ले को लेकर दो बच्चों में हुई लड़ाई में 11 वर्षीय बच्चे ने अपने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची को गोली मार दी, जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई।

11 साल का बच्चा बना...- India TV Hindi
11 साल का बच्चा बना हत्यारा

शिकागो: एक पिल्ले को लेकर दो बच्चों में हुई लड़ाई में 11 वर्षीय बच्चे ने अपने पड़ोस में रहने वाली आठ साल की बच्ची को गोली मार दी, जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई। अमेरिका के टेनसी में घटी इस घटना की जानकारी बच्ची की शोकसंतृप्त मां ने दी।

बच्ची ने पिल्ला दिखाने से मना किया, तो बच्चे ने गोली मार दी

लताशा डायर ने कहा कि उनकी बेटी घर से बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले बच्चे ने बच्ची से उसका पिल्ला दिखाने के लिए कहा। मैकायला नामक इस बच्ची ने जब पिल्ला दिखाने से मना कर दिया तो कुछ ही देर बाद उसकी छाती में गोली मार दी गई।

बच्चा पहले से ही कर रहा था बच्ची को परेशान

लताशा ने रविवार को टीवी स्टेशन की वेबसाइट पर पोस्ट एक वीडियो में वेट 6 न्यूज को बताया, जब हम वाइट पाइन गए तो वह बच्चा मैकायला को परेशान कर रहा था।

बच्ची की मां ने स्कूल में की थी बच्चे की शिकायत

उन्होंने कहा, वह उसका मजाक बनाता था, उसे विचित्र नामों से बुलाता था, उसके साथ खराब व्यवहार करता था। मुझे इस बात की शिकायत के लिए प्राचार्य के पास जाना पड़ा और कुछ समय के लिए उसने ऐसा करना बंद कर दिया लेकिन कल अचानक कल उसने बच्ची को गोली मार दी।

अपने बच्चों को हर रात गले लगाएं, पता नहीं अगले दिन वे आपके साथ हो या न हों

टेनसी स्थित व्हाइट पाइन में अपने अस्थायी घर के बाहर स्थानीय टीवी स्टेशन से बात करते हुए डायर भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा, मैं उसे वापस अपनी बाहों में लेना चाहती हूं। यह सही नहीं है। हर रात अपने बच्चों को गले लगाएं और उन्हें चूमें क्योंकि यह बिल्कुल निश्चित नहीं है कि आप अगले दिन एकसाथ ही होंगे।

बहुत खुशमिजाज़ थी छोटी-सी बच्ची

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि बच्चे ने अपना सबक सीख लिया होगा क्योंकि उसने मेरी बच्ची की जान ले ली है और अब मैं उसे कभी वापस हासिल नहीं कर सकती। लताशा ने अपनी बेटी को एक कीमती छोटी बच्ची बताया। वह अपनी मां की प्यारी थी। आप कितने भी खराब मूड में क्यों न हों, वह आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कान ला सकती थी।

यह भी पढ़ें: उड़ते हवाई जहाज़ में पायलट की मौत, सह पायलट ने कराई लैंडिंग

                 6.8-इंच डिस्प्ले, 13 MP कैमरे वाला लेनेवो फैब प्लस हुआ भारत में लॉंच

Latest World News