1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने सीरिया में IS विरोधी बागियों के लिए हवाई मार्ग से युद्ध सामग्री गिराई

अमेरिका ने सीरिया में IS विरोधी बागियों के लिए हवाई मार्ग से युद्ध सामग्री गिराई

बेरूत: अमेरिकी नीत गठबंधन बलों ने सीरिया में जिहादियों के खिलाफ लड़ रहे समूहों को समर्थन बढाते हुए बागियों के लिए पैराशूट से युद्ध सामग्री मुहैया कराई। इस बीच रूसी हवाई हमलों की मदद से

IS विरोधी बागियों के...- India TV Hindi
IS विरोधी बागियों के लिए हथियार गिरा रहा अमेरिका

बेरूत: अमेरिकी नीत गठबंधन बलों ने सीरिया में जिहादियों के खिलाफ लड़ रहे समूहों को समर्थन बढाते हुए बागियों के लिए पैराशूट से युद्ध सामग्री मुहैया कराई। इस बीच रूसी हवाई हमलों की मदद से सरकार समर्थक सेना पिछले कुछ सप्ताह से सबसे भीषण संघर्ष में लड़ रही है। अमेरिका नीत गठबंधन ने कहा कि उसने सीरियाई अरब गठबंधन (SAC) की मदद के लिए हवाई मार्ग से गोला बारूद गिराया है।

मॉस्को ने सीरिया के बहुपक्षीय सैन्य युद्ध में पिछले महीने उस समय प्रवेश किया जब उसने अपने सहयोगी राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन के खिलाफ लड़ रहे आतंकवादियों और इस्लामिक स्टेट जिहादियों के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए है। हालांकि वाशिंगटन और यूरोप ने मास्को पर आईएस के बजाए उन नरमपंथी समूहों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है जो सीरियाई नेता के खिलाफ हैं।

Latest World News