नई दिल्ली: वेनेजुएला के एक अस्पताल में डॉक्टर द्वारा प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के साथ सेल्फी लेने के बाद उसे सोशल मीडिया में डालने का ताजा मामला सामने आया है। इस तरह की फोटो डालने से सोशल मीडिया में लोगों ने कड़ी प्रतिक्रियांए दी है और इस पर कार्रवाई की मांग की है।
यह था मामला
डैनियल सांचेज नाम के इस डॉक्टर ने इस फोटो को इन्स्टाग्राम पर अपलोड किया। यह फोटो अस्पताल में ही खीचीं गई। डॉक्टर ने फोटो के साथ में कैप्शन लिखा, ''लेडी, आई कैन डिलिवर योर बेबी, बट फर्स्ट लेट मी टेक ए सेल्फी (लेडी, मैं आपकी बच्चे की डिलिवरी करा सकता हूं, लेकिन पहले मुझे सेल्फी लेने दें।)'' एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस डॉक्टर ने पहले भी सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर कुछ और भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
लोगों ने की कड़ी आलोचना
डॉक्टर के खिलाफ लोगों ने एक ऑनलाइन पिटिशन कैंपेन चलाया है। इस पर एक महिला का कहना था कि मैं एक मां हूं और मेरा इमरजेंसी सीजेरियन हुआ था। इससे बुरा कुछ भी नहीं हो सकता।'' लोगों ने इसकी निंदा करके इसे बेहद ही घिनौना बताया।
डॉक्टर ने माफी मांगी
लगातार मिलने वाली प्रतिक्रियांओ के चलते डॉक्टर ने माफी मांगी है और कहा है कि महिला के सम्मान को कोई भी ठेस नहीं पहुंची है।
Latest World News