1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. रेलवे लखनऊ, वाराणसी व गोरखपुर में 'एक्जीक्यूटिव लाउंज' बनाएगा

रेलवे लखनऊ, वाराणसी व गोरखपुर में 'एक्जीक्यूटिव लाउंज' बनाएगा

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गोरखपुर के कैंट, नकहा और डोमिनगढ़ को सैटेलाइट स्टेशन के रूप

रेलवे लखनऊ, वाराणसी व...- India TV Hindi
रेलवे लखनऊ, वाराणसी व गोरखपुर में 'एक्जीक्यूटिव लाउंज' बनाएगा

लखनऊ: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गोरखपुर के कैंट, नकहा और डोमिनगढ़ को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।  

रेलवे के मुताबिक, उसके इसके कदम से आउटर सिग्नल पर खड़ी हो रही गाड़ियों और उनकी लेटलतीफी से यात्रियों को राहत मिलेगी। इन तीन स्टेशनों का विकास होने के बाद ज्यादातर गाड़ियां वहीं टर्मिनेट हो जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे वाराणसी में भी मंडुआडीह और वाराणसी सिटी को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बताया कि स्टेशन पर मिलने वाली सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए लखनऊ और गोरखपुर स्थित यात्रियों के रूकने के कमरे को अपग्रेड किया जाएगा। यात्रियों को रूम में पूरा स्पेश, फर्नीचर, पत्र-पत्रिकाओं के अलावा चाय-काफी और नाश्ता भी मिल सकेगा। इसकी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है।

लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में एक्जीक्यूटिव लाउंज भी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही देर रात स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों के लिए परिसर में यात्री निवास और मल्टी कार पार्किं ग की भी स्थापना की जाएगी।