A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या: कल सुबह स्कूल ड्रेस पहन पड़ोस में दूध देने गई थी, आज कंबल में लिपटी लाश मिली

पटना में 10 साल की बच्ची की हत्या: कल सुबह स्कूल ड्रेस पहन पड़ोस में दूध देने गई थी, आज कंबल में लिपटी लाश मिली

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब गली में कंबल में लिपटा 10 साल की छात्रा का स्कूल ड्रेस में शव मिला। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

patna girl student murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT छात्रा रोशनी कुमारी की फाइल फोटो।

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर सती चौरा के पास 10 वर्षीय छात्रा का शव बरामद किया है। छात्रा का शव कंबल में लपेटकर एक गली में फेंक दिया गया था। मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या की गई है। वह स्कूल ड्रेस में थी। उसके चेहरा लहूलुहान था और शरीर पर कई जख्म के निशान मिले हैं। 

थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर छात्रा की हत्या

10 साल की रोशनी कुमारी बुधवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर अपने घर से दूध देने के लिए पास में ही गई थी। इसके बाद छात्रा को स्कूल जाना था लेकिन वह न तो स्कूल पहुंची और न ही घर पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने बुधवार को ही थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत की। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह छात्रा का कंबल में लपेटा हुआ शव गली में मिला। जिस जगह पर रोशनी का शव मिला है, वह थाने से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही है।

छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल

बाईपास थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला छात्रा की हत्या की गई है। उसके शव पर जख्म के निशान है। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। घटना के बाद भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। छात्रा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

(रिपोर्ट- बिट्टू कुमार)

यह भी पढ़ें-

Delhi Rape-Murder Case: दो दिन में 2 रेप और हत्या, IRS की बेटी का मर्डर कर कैसे भागा राहुल, जानें पूरी टाइमलाइन

"वेस्टर्न-स्टाइल प्रपोज़ल" गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के कपड़े उतारे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला दिया