A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 11 घंटे की कड़ी मेहनत ने बनाया टॉपर, टायर की दुकान चलाते हैं पिता, इमाम की बेटी सेकेंड टॉपर

11 घंटे की कड़ी मेहनत ने बनाया टॉपर, टायर की दुकान चलाते हैं पिता, इमाम की बेटी सेकेंड टॉपर

हाजीपुर के टायर दुकानदार की बेटी सबरीन परवीन ने बिहार बोर्ड में 492 अंक हासिल किए हैं। वह पुष्पांजलि कुमारी के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। सबरीन रोज 11 घंटे की कड़ी मेहनत एवं पढ़ाई और अटूट संकल्प से बिहार टॉपर बनी हैं।

Sabrin Parveen- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सबरीन परवीन

बिहार के वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने रोज 11 घंटे की कड़ी मेहनत कर टॉपर का स्थान हासिल किया है। चेहरा कलां प्रखंड के एक छोटे से गांव की बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर बिहार बोर्ड की परीक्षा में पूरे राज्य में परचम लहराया है। सबरीन परवीन, जिन्होंने अपनी सफलता से न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे वैशाली जिले का नाम रोशन किया है। सभी के पिता, मोहम्मद शहजाद आलम, बंगाल के रामपुरहाट में एक पुरानी टायर की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

तीन बहनों में सबसे बड़ी सबरीन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी मां अंगूरी देवी का भी बड़ा हाथ है, जो घर के काम के साथ-साथ बेटी की पढ़ाई के लिए हमेशा ढाल बनी रहीं। बताया जाता है कि सभी रोजाना 10 से 11 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। आज उनकी इसी कड़ी तपस्या ने उन्हें बिहार बोर्ड के शिखर पर पहुंचा दिया है। सबरीन ने 492 अंक हासिल कर बिहार में पहला स्थान हासिल किया है। सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी ने 500 में 492 अंक (98.4%)हासिल कर राज्य में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इमाम की बेटी बनी सेकंड टॉपर

बेगूसराय की नाहिद सुल्तान ने 489 अंक लाकर पूरे बिहार में सेकंड टॉपर बनी है। भगवानपुर प्रखंड के बनवारीपुर हाई स्कूल की छात्रा नाहिद सुल्तान ने सेल्फ स्टडी ऑनलाइन क्लासेस और प्राइवेट ट्यूशन पर कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की है। नाहिद सुल्तान की उपलब्धि से घर के साथ-साथ स्कूल और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिवार वालों नाहिद को मिठाई खिलाकर खुशियां बनाई है। नाहिद सुल्तान ने बताया कि वह रोजाना 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थी और ऑनलाइन क्लास के साथ-साथ प्राइवेट ट्यूशन पढ़कर कड़ी मेहनत की और उसे उम्मीद थी कि वह टॉप फाइव में अपना स्थान जरूर बनाएगी और मेहनत कर आज जब रिजल्ट जारी हुआ तो वह पूरे बिहार में सेकंड टॉपर बनी है।  

डॉक्टर बनना चाहती हैं नाहिद

नाहिद आगे चलकर मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनना चाहती है ताकि वह समाज सेवा कर सके। नाहिद ने बताया कि कोरोना काल में असमय कई लोगों की जान चली गई इसी वजह से वह डॉक्टर बनाकर मरीजों की सेवा के साथ-साथ समाज सेवा करना चाहती है। नाहिद के पिता सोहराब आलम बेंगलुरु में मस्जिद के इमाम है जबकि उसकी मां नूर सबा हाउसवाइफ है नाहिद तीन भाइयों में एकलौती बहन है। नाहिद ने बताया कि इंटरव्यू में उन्हें राइटिंग करा कर चेक किया गया और कुछ पूछे गए प्रश्नों के सवाल भी पूछे गए इंटरव्यू के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई।

(हाजीपुर से बाबूराजा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बिहार बोर्ड में 10वीं का रिजल्ट जारी, बांका की पुष्पांजलि कुमारी बनी टॉपर, नाहिद सुल्ताना को दूसरा स्थान

'प्रणाम किए और चल दिए', CM से मिले अनंत सिंह, MLC पद से कल इस्तीफा देंगे नीतीश