1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, 54 DSP किए गए ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में बड़े पैमाने पर तबादला, 54 DSP किए गए ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में 54 डीएसपी अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आइये जानते हैं किसका तबादला कहां हुआ है।

बिहार में 54 डीएसपी का तबादला।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE बिहार में 54 डीएसपी का तबादला।

पटना: बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। बिहार पुलिस विभाग में एक बार फिर से कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बार बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात 54 डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही यह अपील की गई है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द अपनी नई पोस्टिंग पर पहुंचें। बता दें कि इससे पहले भी कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।  

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

फिलहाल ट्रांसफर की नई लिस्ट में 54 डीएसपी अधिकारियों के नाम हैं। इसमें मोहम्मद अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल, पटना से स्थानांतरित करके सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पटना कर दिया गया है। इसी तरह महेश चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मुजफ्फरपुर की जगह अब पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धीरज कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शेखपुरा से अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज, गयाजी भेद दिया गया है। नीलाभ कृष्ण को वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से स्थानांतरित करके अब वरीय पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेज दिया गया है।  

इनका भी नाम है शामिल 

लिस्ट में अन्य की बात करें तो प्रिया ज्योति को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, नवादा से ट्रांसफर करके वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह अशोक कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) किशनगंज से वरीय पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेज दिया गया है। वहीं आशीष कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) गयाजी से अब पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) पटना भेज दिया गया है। सदानन्द कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, मधुबनी भेजा गया है। वहीं माधुरी कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, पटना से अब पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शेखपुरा भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी; जानें अब कितने न्यायाधीश होंगे