Nitish Chandra
-
ADM रविंद्र कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, बिस्तर से मिला नोटों का ढेर, सोना-चांदी और 50 से ज्यादा घड़ियां भी बरामद
पटना में एडीएम के खिलाफ आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया गया था। एडीएम रविंद्र कुमार दिवाकर की पत्नी सब रजिस्ट्रार दानापुर में कार्यरत हैं। विजिलेंस की टीम अभी छापेमारी में मिले रुपये और जेवरात का मिलान कर रही है।
बिहार | Sep 28, 2026 09:44 pm IST -
रामवचन राय बने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति, अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा
अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद अब रामबचन राय बिहार विधान परिषद के नए सभापति चुने गए हैं। उन्हें जदयू कोटे से सभापति बनाया गया है। बता दें कि अवधेश नारायण सिंह बीजेपी के कोटे से सभापति थे।
बिहार | Sep 28, 2026 07:10 pm IST -
Advertisement
-
साइबर अपराधी कैसे करते हैं बैंक अकाउंट और सिम का जुगाड़? एक महिला की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा-VIDEO
पुलिस ने बताया कि पटना जिले में पड़ने वाली कोंदी पंचायत में 50 साल की सीता देवी नाम की एक महिला ग्रामीणों के संपर्क में आई थी। उसने भोले-भाले ग्रामीणों का बैंक में खाता खुलवाया। यहीं से इस महिला का खेल शुरू हुआ।
बिहार | Sep 28, 2026 12:01 am IST -
जन सुराज का प्रत्याशी बनने के 24 घंटे में भूषण झा ने छोड़ी पार्टी, श्याम नंदन यादव बने नए कैंडिंडेट
बिहार में एमएलसी चुनाव से पहले प्रशांत के प्रत्याशी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। यह घटना प्रत्याशी बनाए जाने के 24 घंटे के अंदर हुई। भूषण झा ने निर्दलीय चुनाल लड़ने का ऐलान कर दिया है। भूषण झा के बाद जन सुराज ने श्याम नंदन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
बिहार | Sep 26, 2026 02:28 pm IST -
Advertisement
-
सीएम सम्राट चौधरी के X अकाउंट से जमुई पीड़िता की पहचान उजागर, CMO कर्मचारी के खिलाफ FIR
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के X अकाउंट से जमुई कांड की पीड़िता और उसके परिवार की पहचान से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के मामले में FIR दर्ज की गई है। आरोप मुख्यमंत्री कार्यालय के स्टेनोग्राफर सागर प्रसाद पर है।
बिहार | Sep 25, 2026 10:47 pm IST -
24 घंटे में तेजी से चलते दिखा हरेराम यादव, पैर टूटने के दावे पर उठे सवाल, जमुई पुलिस ने भ्रामक खबरों का किया खंडन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हरेराम यादव के दो अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक वीडियो में हरेराम को सहारे से चलते देखा गया, जबकि अगले दिन वह तेजी से चलता हुआ नजर आया है।
बिहार | Sep 24, 2026 10:53 pm IST -
Advertisement
-
दारोगा भर्ती परीक्षा का पेपर खींचकर सॉल्वर गैंग को देने वाला कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार, एक लाख रुपये में हुआ था सौदा
बिहार के गया में आयोजित हुई पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) की परीक्षा लीक मामले में पुलिस ने कंप्यूटर टीचर को गिरफ्तार किया है। 1 लाख रुपए में कंप्यूटर टीचर वीरेंद्र कुमार ने पेपर लीक का सौदा किया था।
बिहार | Sep 24, 2026 11:17 am IST -
सम्राट चौधरी की कैबिनेट ने एक दिन में लिए 24 बड़े फैसले, 2 नई यूनिवर्सिटी और गो-धन योजना को मिली मंजूरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय, पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय और मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना को मंजूरी मिली है।
बिहार | Sep 24, 2026 09:40 am IST -
Advertisement
-
VIDEO: पटना के बुद्धा कॉलोनी में पूर्व वार्ड पार्षद को गोलियों से भूना, हथियार लहराते हुए अपराधी फरार
पटना के बुद्ध कॉलोनी इलाके में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल कुमार यादव को भून डाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बिहार | Sep 23, 2026 11:21 pm IST -
बिहार MLC चुनाव के लिए JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज कुमार को मिला टिकट
जेडीयू ने चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इनमें एमएलसी नीरज कुमार का भी नाम शामिल है।
बिहार | Sep 23, 2026 07:05 pm IST -
Advertisement
-
बिहार से बहुत बड़ी खबर, दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द, 27 मई को 2 पालियों में हुई थी आयोजित
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है कि दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द कर दी गई है। छात्र लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
बिहार | Sep 23, 2026 03:25 pm IST -
Jamui Horror Case, लड़की के साथ हैवानियत, शातिर अपराधी हैं नंदन और हरेराम, ऐसे हुआ खुलासा
जमुई में एक लड़की के साथ कुछ मनचलों ने हैवानियत की हदें पार की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस एनकाउंटर में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं दूसरे का पैर टूट गया। जानें कौन हैं नंदन यादव और हरेराम?
बिहार | Sep 22, 2026 10:07 pm IST -
Advertisement
-
बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर, पूरे देश में मचा था हंगामा
बिहार के जमुई में छात्रा से छेड़खानी करने वाले मुख्य आरोपी के हाफ एनकाउंटर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल हो गया है।
बिहार | Sep 22, 2026 02:53 pm IST -
बक्सर में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में दो शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने सेवा से किया बाहर
बक्सर के डुमरांव में छात्राओं से दुर्व्यवहार के मामले में विभागीय जांच के बाद दो शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोप जांच में सही पाए गए थे।
बिहार | Sep 21, 2026 09:20 pm IST -
Advertisement
-
बिहार के जमुई में नाबालिग प्रेमी जोड़े से छेड़खानी पर मचा बवाल, अब तक क्या कार्रवाई हुई? पुलिस ने बताया
बिहार के जमुई जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े के साथ छेड़खानी का वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया है। ये पूरा मामला जमुई-लखीसराय बॉर्डर पर स्थित कुंदर डैम का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार | Sep 21, 2026 03:22 pm IST -
'ऑनलाइन पिंडदान से नहीं मिलता पितरों को मोक्ष', गया में पंडो ने सरकार के टूरिज्म पैकेज पर उठाए सवाल
बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने पिंडदान के कई पैकेज लॉन्च किए हैं। इसमें ऑनलाइन ई-पिंडदान पैकेज भी शामिल है, जिसे लेकर विवाद बढ़ गया है। पंडा समाज ने ऑनलाइन पिंडदान और कर्मकांड के बढ़ते व्यवसायीकरण पर सवाल उठाए हैं।
बिहार | Sep 16, 2026 04:32 pm IST -
Advertisement
-
3 डिसमिल जमीन मिलेगी.., मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर हजारों महिलाओं की कतार लगी
बिहार सरकार की अभियान बसेरा-2 योजना के तहत भूमिहीन गरीबों को तीन डिसमिल जमीन दिए जाने की घोषणा के बाद, आवेदन जमा करने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर हजारों महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सचिवालय के बाहर लंबी कतारें लगी हैं, जिससे पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बिहार | Sep 16, 2026 02:57 pm IST -
बिहार कैबिनेट ने 17 एजेंडों पर लगाई मुहर, आकस्मिकता निधि से 1000 करोड़ निकासी की मंजूरी, जानिए और क्या-क्या
बिहार कैबिनेट ने 5 राजकीय मेडिकल कॉलेज में नियोजन के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया है। इसके साथ ही गया स्थित विष्णुपद मंदिर क्षेत्र का विकास कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
बिहार | Sep 15, 2026 07:05 pm IST -
बिहार में दारोगा भर्ती रिजल्ट पर खड़े हुए सवाल, 79 जगहों पर क्रमवार 301 अभ्यर्थी पास, EOU ने BPSSC से मांगा जवाब
छात्रों ने सोशल मीडिया पर वायरल OMR शीट और प्रश्नपत्र की तस्वीरों, परीक्षा केंद्र से बाहर आई तस्वीरों और अन्य दस्तावेजों को भी जांच एजेंसियों के सामने रखा है।
बिहार | Sep 15, 2026 03:58 pm IST -
जलकुंभी के बीच फंस गए सांसद पप्पू यादव, घंटों तक नाव पर अटके; VIDEO आया सामने
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें बाढ़ के पानी के बीच फंसा हुआ देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक वह बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे थे, तभी जलकुंभी में उनकी नाव फंस गई। उन्हें कई घंटे तक पानी में रुकना पड़ा।
बिहार | Sep 15, 2026 03:10 pm IST
- « Prev
- Next »