1. Hindi News
  2. बिहार
  3. VIDEO: जिस कार्यक्रम में PM मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की गई, खरगे के भाषण के दौरान उसमें ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखीं

VIDEO: जिस कार्यक्रम में PM मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी की गई, खरगे के भाषण के दौरान उसमें ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखीं

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 25, 2026 10:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 10:56 pm IST

बिहार के पटना में मल्लिकार्जुन खरगे जब स्पीच दे रहे थे, उस समय कार्यक्रम स्थल पर ज्यादातर कुर्सियां खाली थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Mallikarjun Kharge- India TV Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे Image Source : REPORTER INPUT

पटना: बिहार के पटना में जिस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता के ऊपर विवादित टिप्पणी की, उस कार्यक्रम को लेकर एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। 

दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे के भाषण के दौरान ये पाया गया कि कार्यक्रम स्थल पर ज्यादातर कुर्सियां खाली थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खरगे को भाषण देते हुए और सामने खाली पड़ी कुर्सियों को देखा जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान क्यों हुआ हंगामा?

दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे जब मंच पर भाषण दे रहे थे, तभी एक शख्स सामने से चिल्लाने लगा। शख्स ने कहा- "मोदी नहीं जाएगा", इसके बाद खरगे को गुस्सा आ गया और वह चिल्लाते हुए बोले कि "मोदी का बाप भी जाएगा"।

इसके बाद जिस शख्स ने ये कहा था कि "मोदी नहीं जाएगा", उसकी कार्यकर्ताओं ने हल्की पिटाई भी कर दी। इसके बाद इस शख्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया।

खरगे के बयान पर हुआ हंगामा

खरगे का पीएम मोदी के पिता को लेकर जो विवादित बयान आया, उस पर हंगामा हो गया और बीजेपी और उसके सभी बड़े नेताओं ने खरगे के इस बयान की निंदा की। बीजेपी ने इसे गुंडों की भाषा बताया तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी गईं।

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी ने कहा, "कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इनके युवराज इसी खीझ में कभी सड़क पर महिला पुलिसकर्मियों से गलत बर्ताव करते हैं, तो कभी अपने ही नेताओं से धक्का-मुक्की करते हैं। इनकी पूरी कार्यशैली माफिया प्रवृत्ति की हो गई है। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग अधिक प्रतीत होती है। वैसे, खरगे जी के बयान वाले ख़्वाब को पूरा करने के लिए तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा ने दस साल तक हर पैंतरा चला, लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। आज उनका बेटा इसी ख़्वाब को पूरा करने के लिए कभी वियतनाम, तो कभी कोलंबिया के बीच दर-दर भटक रहा है। देश की जनता आपका यह ख़्वाब कभी पूरा नहीं होने देगी!"

ये भी पढ़ें-

PM मोदी के पिता पर विवादित टिप्पणी करके घिरे खरगे, पटना के थाने में शिकायत दर्ज, BJP नेताओं के सामने आए रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।