1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद दिया बड़ा बयान, कहा- 'क्रिकेट ही मेरी असली खुशी'

हरमनप्रीत कौर ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद दिया बड़ा बयान, कहा- 'क्रिकेट ही मेरी असली खुशी'

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 25, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 10:11 pm IST

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उनकी शानदार शतकीय पारी को लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जिसके बाद उनका बड़ा बयान सामने आया।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : AFP

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी घर पर स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को वडोदरा के स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 121 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 328 रनों का स्कोर बनाया था, जिसमें पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 126 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली थी। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे महिला टीम 48.5 ओवर्स में 207 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला जिसके बाद उनका बड़ा बयान सामने आया।

मैं हमेशा वास्तविकता के करीब रहकर जीना पसंद करती हूं

हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने के बाद ब्रॉडकास्टर के साथ बातचीत करते हुए दिए अपने बयान में कहा कि जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि मैं बस अपनी बैटिंग का मजा लेना चाहती हूं और हां, मैंने यही किया और मैं आगे भी इसे जारी रखना चाहती हूं। आज हम वनडे फॉर्मेट में खेल रहे थे और इसमें आपको अलग तरह से खेलना पड़ता है। मैंने और प्रतिका ने यही तय किया था कि अगर गेंद सही जगह पर पड़ रही है, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए और साथ ही, अगर कोई खराब गेंद मिलती है, तो हमें उस पर कड़ा प्रहार करना चाहिए। मैं हमेशा वास्तविकता के करीब रहकर जीना पसंद करती हूं और अभी यही हकीकत है। 

क्रिकेट से मुझे हमेशा खुशी मिलती है

अपने बयान में हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा कि क्रिकेट से मुझे हमेशा खुशी मिलती है और अपने पूरे करियर के दौरान मैंने हमेशा बैटिंग का मजा लिया है। आज भी और जब भी मैं मैदान पर उतरूंगी, मैं बस अपनी बैटिंग का मजा लेना चाहती हूं। मुझे ज़िम्मेदारी लेना और स्थिति के हिसाब से बैटिंग करना पसंद है और हालात चाहे जो भी हों, मैं बस खेल का मजा लेना चाहती हूं। कल रात मुझे हल्का बुखार था। इसीलिए जब हम वापस मैदान पर आए, तो मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी और मैं बस थोड़ा आराम करना चाहती थी। मुझे लगता है कि पेनकिलर वगैरह से मुझे मदद मिल रही है और उम्मीद है कि मैं और मजबूत होकर वापसी करूंगी।

ये भी पढ़ें

दीप्ति शर्मा ने शतक जड़ रचा इतिहास, भारतीय महिला टीम की तरफ से वनडे में यह कारनामा करने वाली बनी पहली खिलाड़ी

कैचों ने डुबोई लुटिया! भारत के खिलाफ पहले 2 मैच गंवाने के बाद सामने आया न्यूजीलैंड कोच का दर्द

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।