1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केपटाउन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, फिट होकर वापसी करने को तैयार स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी

केपटाउन टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, फिट होकर वापसी करने को तैयार स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 25, 2026 08:16 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 08:16 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर खेले जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले अच्छी खबर मिली है, जिसमें उनके स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन पूरी तरह से फिट होने के बाद चयन के लिए उपलब्ध हैं।

Cameron Green- India TV Hindi
कैमरून ग्रीन Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां अभी वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है जिसमें दो मुकाबलों के बाद अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। अब इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन के मैदान पर खेला जाएगा, जिसमें इस मैच से पहले कंगारू टीम को एक अच्छी खबर उनके स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर मिली है। ग्रीन इस टेस्ट सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर थे, लेकिन अब वह तीसरे टेस्ट मैच से पहले पूरे तरह फिट हो गए हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।

ग्रीन अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के लिए हैं तैयार

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए तीसरा टेस्ट मुकाबला काफी अहम है क्योंकि यदि उनको हार का सामना करना पड़ता है तो उस स्थिति में WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजीशन को भी गंवा सकती है। ऐसे में कैमरून ग्रीन के वापस आना उनके लिए एक अच्छी खबर माना जा सकता है। कैमरून ग्रीन ने अपने फिट होने को लेकर क्रिकइंफो के अनुसार दिए बयान में कहा कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मुझे हैरानी है कि यह चोट कितनी जल्दी ठीक हो गई और कुछ ही हफ्तों में मैं कितना बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि बैटिंग ऑर्डर में मुझे ऊपर-नीचे खेलने का काफी अनुभव है। मैं नंबर 4 और 5 पर खेलने के लिए काफी बेहतर हूं, लेकिन जाहिर है कि इन पोजीशन पर हमारे पास कुछ बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं। इसलिए, टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर में ऊपर या नीचे जाने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।

ग्रीन की वापसी से इन तीन प्लेयर्स में से कट सकता किसी एक का पत्ता

कैमरून ग्रीन के फिट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 में जहां उनकी वापसी तय मानी जा रही है, तो वहीं उनको मार्नश लाबुशेन, निक मैडिनसन और ब्यू वेबस्टर में से किसी एक जगह पर शामिल किया जा सकता है। तीनों खिलाड़ियों में से किसी एक का भी शुरुआती दो टेस्ट मैच में बल्ले से बिल्कुल भी बेहतर प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, जिसमें सबसे ज्यादा खतरे में लाबुशेन की जगह मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें

कैचों ने डुबोई लुटिया! भारत के खिलाफ पहले 2 मैच गंवाने के बाद सामने आया न्यूजीलैंड कोच का दर्द

IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? माही ने खुद दिया बड़ा अपडेट, साल के अंत में आ सकती है बड़ी खबर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।