पटना: जदयू से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच उनका बयान सामने आया है। बिहार विधानसभा से 7 दिनों के अंदर सदस्यता समाप्त करने पर जो जवाब मांगा गया है उस विषय पर उन्होंने कहा, "जवाब मैं शादी के बाद दूंगा, पहले अपना काम करूंगा, उसमें कोई दिक्कत नहीं है।"
अनंत ने लालू और तेजस्वी को निमंत्रण देने के लिए कहा
अनंत सिंह ने कहा, "मैं अपनी बेटी के शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव के साथ सबके यहां जाऊंगा।"
अनंत सिंह अपने एक मित्र के घर शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए आज रवाना हुए। इस मौके पर अनंत सिंह ने कहा कि पुरानी दोस्ती है, घरेलू संबंध है, इसलिए मैं उनके घर पर शादी में जा रहा हूं, मेरा आदमी सिर्फ बिहार में नहीं है, पूरे देशभर में आदमी है।
बाढ़ पीड़ितों को लेकर क्या कहा?
तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान, केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को अभी तक कोई भी सहायता मुआवजा नहीं दिया है, इस पर भी अनंत सिंह का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, आने पर मैं इस पर कुछ बताऊंगा।
अनंत सिंह ने कोर्ट से कुछ दिनों की सरेंडर की अवधि बढ़ाने के सवाल पर कहा कि मुझे 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का समय ही मिला था, गलत जानकारी मीडिया में चलाई गई थी।
RJD में जाने की अटकलों पर सामने आया था तेजस्वी का बयान
गौरतलब है कि जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह RJD में जा सकते हैं। इन्हीं अटकलों को लेकर हाल ही में तेजस्वी यादव का बयान सामने आया था। तेजस्वी यादव ने कहा था, "अनंत सिंह को पार्टी में वापस लेने के लिए RJD की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है।"
बता दें कि इससे पहले बाहुबली अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत बड़ी थी और सरेंडर की समय सीमा 4 दिसंबर तक बढ़ा दी थी। पहले अनंत सिंह को कोर्ट ने 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का आदेश दिया था, अब राहत देते हुए कोर्ट ने समय सीमा बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी है।
ये भी पढ़ें-