1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भागलपुर में रोशन रोही-डिंपल सिंह के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

भागलपुर में रोशन रोही-डिंपल सिंह के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Niraj Kumar
 Published : Oct 31, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 12:05 am IST

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित प्रोग्राम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Bhagalpur- India TV Hindi
भागलपुर में हंगामा Image Source : REPORTER INPUT

भागलपुर: बिहार के भागलपुर शहर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में आयोजित  एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मगही स्टार रोशन रोही और भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंच गए। लोगों में अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए होड़ मच गई। लोगों की अफरा-तफरी के बीच देखते ही देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए।

जानकारी के अनुसार,  कार्यक्रम में रोशन रोही और डिंपल सिंह की मौजूदगी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। दोनों कलाकारों को करीब से देखने के लिए लोग लगातार मंच की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का दबाव बढ़ता चला गया। इसी बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर दर्शकों के एक बड़े समूह में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया।

कुर्सियां तोड़कर मंच की ओर फेंकी

हंगामे के दौरान बेकाबू दर्शकों ने स्टेज के सामने लगी कुर्सियों की कतारों को कुछ ही मिनटों में तहस-नहस कर दिया। कई टूटी हुई कुर्सियां मंच की तरफ फेंकी जाने लगीं। कार्यक्रम स्थल पर रखे सोफे भी इधर-उधर बिखरे नजर आए। अचानक बिगड़े हालात के कारण पूरे मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां

भीड़ के बेकाबू होने से हालात बिगड़ने लगे। फिर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस की कार्रवाई के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। बैठने की व्यवस्था को लेकर नाराजगी और अचानक हुए हंगामे ने कार्यक्रम की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

बता दें कि हाल ही में सितंबर महीने में बिहार के नालंदा जिले में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक बिहार शरीफ में एक शोरूम के उद्घाटन पर पहुंची भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान बेकाबू ऑडियंस ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस हमले में काजल राघवानी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा भी टूट गया। हालांकि मौके पर काफी पुलिस बल मौजूद था। इसके बावजूद बेकाबू भीड़ ने काजल राघवानी की एक झलक पाने के लिए गाड़ी पर हाथ और ईंट से हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया। 

Video: स्कूल की बेंच पर आराम फरमाते दिखे मास्टर साहब, हुई कार्रवाई, किए गए सस्पेंड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।