1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, बोले- "कबूतर भी नहीं खाता ऐसा चावल"

बिहार में मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल, बोले- "कबूतर भी नहीं खाता ऐसा चावल"

 Reported By: Nitish Chandra,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 26, 2026 08:45 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 08:51 pm IST

बिहार में एक मंत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कबूतर भी ऐसा चावल नहीं खाता, आम आदमी क्या खाएगा?

Bihar- India TV Hindi
मंत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए Image Source : REPORTER INPUT

पटना: बिहार में एक मंत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कबूतर भी ऐसा चावल नहीं खाता, आम आदमी क्या खाएगा? सवाल उठाने वाले मंत्री का नाम लखेंद्र पासवान है और इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

बिहार में गरीबों को जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले चावल की गुणवत्ता पर खुद सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने सवाल उठाए हैं। मंत्री लखेंद्र पासवान ने चावल की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चावल इतना खराब है कि कबूतर भी नहीं खाता, फिर आम आदमी उसे कैसे खाएगा?

खास बात यह रही कि जब मंत्री ने चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, उस वक्त खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

कॉपी अपडेट हो रही है...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।