A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना एयरपोर्ट पर हादसा, टर्मिनल पर बेकाबू होकर पलटी कार, ड्राइवर ने हैरान करने वाला दिया बयान

पटना एयरपोर्ट पर हादसा, टर्मिनल पर बेकाबू होकर पलटी कार, ड्राइवर ने हैरान करने वाला दिया बयान

पटना एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। ड्राइवर का कहना है कि उसे खुद समझ नहीं आया कि यह कैसे हुआ।

पटना एयरपोर्ट पर पलटी कार- India TV Hindi
Image Source : ANI पटना एयरपोर्ट पर पलटी कार

बिहार: पटना के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। एयरपोर्ट के डिपार्चर टर्मिनल यानी प्रस्थान द्वार के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

हादसे के बाद कार के ड्राइवर ने हैरान करने वाला बयान दिया। उसका कहना है कि उसे खुद समझ नहीं आया कि यह कैसे हुआ। ड्राइवर ने कहा, "मेरी स्पीड करीब 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा ही थी। मुझे ऐसा लगा जैसे अचानक कोई आया और मेरी आंखें बंद कर दीं। बस ऐसे ही हुआ। मैं पूरी जिंदगी गाड़ी चलाता रहा है, लेकिन मेरे साथ ऐसी घटना कभी नहीं घटी।"

पटना दीवानी अदालत में 'बम' की धमकी

वहीं, पटना की दीवानी अदालत में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला जज के कार्यालय के ईमेल पर बम की धमकी भरा संदेश मिला। इस संदेश में दावा किया गया था कि अदालत परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

धमकी मिलने के तुरंत बाद, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। पटना (सेंट्रल) की पुलिस अधीक्षक (SP) दीक्षा ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी गई। बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को लेकर पुलिस टीम अदालत परिसर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, "अदालत परिसर के सभी दफ्तरों और चप्पे-चप्पे की गहन जांच की गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।" घंटों चली तलाशी के बाद अधिकारियों और अदालत में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें-

दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार; देखें कहां कैसे हैं हालात?

कांग्रेस के बाद अब RJD में भी बगावत! स्मिता पूर्वे को मिला परिहार से RJD का सिंबल, रितु जायसवाल नाराज