1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार; देखें कहां कैसे हैं हालात?

दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार; देखें कहां कैसे हैं हालात?

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 19, 2025 10:59 am IST,  Updated : Oct 19, 2025 10:59 am IST

दिवाली से पहले दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। यहां दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी हालात खराब हो गए हैं। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पास भी पहुंच गया है।

जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा।- India TV Hindi
जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में धुआं दिखने लगा है। वहीं प्रदूषण बढ़ने की वजह से लोगों को आंखों में जलन की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। वहीं धुआं और धुंध की वजह से दिल्ली ढक चुकी है। राजधानी दिल्ली में लगातार चार दिन से एयर क्वालिटी गिर रही है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि इसका असर गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी देखने को मिल रहा है। 

कम हो गई विजिबिलिटी

दरअसल, दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने की वजह से AQI लगातार चौथे दिन सबसे खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। दिल्ली के AQI की बात करें तो यह 274 रहा है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में बारापुला के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में है। इसके अलावा आज सुबह दिल्ली में अक्षरधाम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 426 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में है। धीरे-धीरे अब सुबह के समय विजिबिलिटी भी कम हो रही है। धुंध और धूल से दिल्ली ढक चुकी है।

आनंद विहार में AQI 404

दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें तो यहां हालात दिल्ली से ज्यादा खराब हैं। नोएडा में AQI 312 दर्ज किया गया है तो वहीं गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी  प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में AQI 404, सिरीफोर्ट में AQI 317, आरके पुरम में AQI 322, नेहरू नगर में AQI 310, द्वारका सेक्टर 8 में AQI 327, अशोक विहार में AQI 304, जहांगीरपुरी में AQI 314, विवेक विहार में AQI 349, वजीरपुर में AQI 361 और बवाना में AQI 303 दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Today's Special Trains: आज (19 अक्टूबर) यूपी-बिहार के लिए चलाई जा रही हैं ये स्पेशल ट्रेनें, चेक करें डिटेल्स

मुंबई से बिहार के सफर में गई जान, कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरकर 2 युवकों की मौत, 1 घायल; क्या त्योहारों की भीड़ थी वजह?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।